उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित भारत का एक राज्य त्रिपुरा है। यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 90491 वर्ग किमी है। इसके उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है, जबकि पूर्व में असम और मिजोरम स्थित हैं।सन 2011 में इस राज्य की जनसंख्या लगभग 36 लाख 79 हजार थी। अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है। त्रिपुरा की मुख्य भाषायें बंगाली और त्रिपुरी भाषा हैं।
त्रिपुरा राज्य के राज्यपाल श्री रमेश बैस है यहाँ के मुख्यमंत्री श्री बिप्लब कुमार देब है जो भाजपा पार्टी से है।यहां की विधानमण्डल एकसदनीय है व
विधान सभा में 60 सीटें है। यहाँ भारतीय संसद में राज्य सभा में 1 सीट है तथा लोक सभा में 2 सीटें है।
विप्लव कुमार देव भारतीय राज्य त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ हैं। वें 7 जनवरी 2016 से त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे 2018 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के सूत्रधार हैं। उन्होंने 9 मार्च 2018 को त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
बिप्लब कुमार देब जी शुरूआती जीवन व शिक्षा
बिप्लब कुमार का जन्म त्रिपुरा के राजधर नगर गाँव में सन 25 नवम्बर 1969 में हुआ था, जो कि वर्तमान में गोमती जिले के अन्तर्गत आता है। इनके अभिभावक बांग्लादेश के कचुय़ा उपज़िला से हैं। उन्होंने बचपन व विद्यालयी शिक्षा के दिन त्रिपुरा में बिताये तथा उदयपुर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद परास्नातक की शिक्षा के लिये वह नई दिल्ली आ गये।वह 15 साल बाद उन्होंने त्रिपुरा में वापसी की। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व स्वयंसेवक भी रह चुके हैं और पूर्व में त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद के चुनावों में भाजपा के लिये प्रचार भी कर चुके हैं।
बिप्लब कुमार देब जी का राजनैतिक जीवन
नई दिल्ली में प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व नेता के॰ एन॰ गोविन्दाचार्य के निजी सचिव के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की पूर्व सांसद और वाजपेयी सरकार में खान और खनिज राज्य मंत्री रहीं रीता बर्मा के निजी सहायक के रूप में भी काम किया। वे मध्य प्रदेश के सतना से सांसद गणेश सिंह के सहायक भी रहें।
इसे भी पढ़ें : गुरु तेग बहादुर जी के दिवस पर उनको शत शत नमन
भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2015 में राज्य में महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक के पद पर नियुक्त कर त्रिपुरा भेजा। फरवरी 2016 में उन्हें त्रिपुरा का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 8 अगस्त 2017 को देब ने सुदीप राय बर्मन के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में लाने में मदद की।
2018 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों मेंविप्लव कुमार देव ने बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में माकपा के अमल चक्रवर्ती को 9549 वोट के अंतर से पराजित किया।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
9 मार्च 2018 को बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा राज्य के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
बिप्लब कुमार देब जी का निजी जीवन
बिप्लब कुमार देब की पत्नी नीति देब है जो भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी हैं, उनके दो बच्चे हैं जिसमे एक बेटा तथा एक बेटी है।
श्री बिप्लब कुमार देब 2018 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के सूत्रधार हैं।
त्रिपुरा राज्य की आन है जो
त्रिपुरा राज्य की शान है जो
ऐसे मुख्यमंत्री को
जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।