Cyber Crime
एजुकेशन

दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को किया जाएगा सतर्क। Cyber Crime

23 नवंबर से शुरू होने जा रही दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन सेशन के माध्यम से सोशल मीडिया के 'जिम्मेदार उपयोग' की जानकारी दी जाएगी। यह सेशन लगभग 1 माह तक चलाया जाएगा इस मुहिम के तहत विद्यार्थियों को सतर्क व जागरूक किया जाएगा कि वह किस तरह से साइबरक्राइम जैसे खतरों से बचें। Cyber Crime


जानिए क्या है यह 'जिम्मेदार उपयोग'


कोविड-19 के चलते जब से देशव्यापी लॉकडाउन शुरू हुआ तो उसी समय से ऑनलाइन क्लासेज इंटरनेट का प्रचलन ज्यादा तेजी से शुरू हुआ, जो इस हद तक बढ़ गया कि विद्यार्थी इंटरनेट के आदी हो गए वह सोशल मीडिया साइट से ही अपने पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी को  ढूंढते हैं और अनजाने में साइबर क्राइम का हिस्सा हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने विद्यार्थियों को इस खतरे से दूर रखने के लिए 'जिम्मेदार उपयोग' की योजना प्रारंभ की है।जिसमें विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सही ढंग से प्रयोग करना बताया जाएगा साथ ही उन्हें यह भी बता बताया जाएगा कि वह किस तरह से साइबर क्राइम्स के खतरों से दूर रह सकते हैं।


क्यों जरूरी है सोशल मीडिया के तहत 'जिम्मेदार उपयोग' की जानकारी


'जिम्मेदार उपयोग' की मुहिम को चलाने के पीछे का कारण दिल्ली के शिक्षा विभाग के उपनिदेशक मोहिंदर जी ने बताया कि "अज्ञात और गुमनाम साइबर दुनिया के माध्यम से खतरा आजकल एक कठोर वास्तविकता है आसान पहुंच और अनमोनीटर्ड कंटेंट की वजह से बच्चे इस खतरे की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। जिसके लिए सोशल मीडिया के 'जिम्मेदार उपयोग' पर सीरीज इंटरनेट पर विभिन्न खतरे व खुद को खतरों से   सुरक्षित रखने के तरीके भी बताएंगे साथ ही बच्चों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।"


इसे भी पढ़ें : UPSC IFS Main 2020 आधिकारिक वेबसाइट पर DAF-1 जारी यहां है डायरेक्ट लिंक


अर्थात कह सकते हैं कि यह मुहिम सीधे-सीधे एक साइबर क्राइम से बचने के लिए व सोशल मीडिया का सही उपयोग करने के बारे में चलाई जा रही है इसलिए इस मुहिम का नाम 'जिम्मेदार उपयोग' रखा गया है। Cyber Crime


ऑनलाइन सेशन इस तरह से देंगे जिम्मेदार उपयोग की जानकारी


दिल्ली के सरकारी विद्यालयों को इस मुहिम के लिए चुना गया है जिसमें दिल्ली के 13 जिलों से 1040 विद्यालयों को लिया गया है जिसमें कक्षा 9  से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे जिनकी संख्या 7.3 लाख बताई जा रही है। यह ऑनलाइन सेशन 1 माह तक चलेगा जिसमें 52 सेशन होंगे। 

इसमें विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का उपयोग किस तरह से किया जाएगा यह बताया जाएगा जिसमें वह विद्यार्थियों को बताएंगे कि किस प्रकार से यूएसबी का उपयोग व किस तरह वह खतरा बन सकता है, पॉप- अप क्या होते हैं  उसको किस प्रकार से रोका जाता है, व लैपटॉप या कंप्यूटर पर अनजान आइकन की उपस्थिति पर किस प्रकार से नजर को बनाए रखना है।

यह सब जानकारी इस ऑनलाइन सेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को दी जाएगी।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)