Earth Day 2021 Theme
एजुकेशन

क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस क्या है पृथ्वी दिवस 2021 की थीम

हमारी पृथ्वी सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसपर जीवन पाया जाता है। पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने और धरती की अमूल्य प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।


कोरोना महामारी के चलते लाइव स्ट्रीम के जरिए वर्ष 2021 का वर्ल्ड अर्थ डे 22 अप्रैल को मनाया जा रहा है जिसके लिए ऑर्गेनाइजर द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम 20 - 22 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। 2021 के इस कार्यक्रम में यूएसए प्रेसिडेंट "जो बाईडेन" ने 40 वर्ल्ड लीडर को वर्चुअल समिट का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है जिसमें विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।


इतिहास


पर्यावरण के संरक्षण और मानव जीवन का अस्तित्व बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाता है। पर्यावरण के संसाधनों का अधिक मात्रा में दोहन से पृथ्वी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है जिसके लिए यूएसए के सीनेटर गोलार्ड नेल्सन के नेतृत्व में 22 अप्रैल 1970 को पृथ्वी दिवस मनाने की नींव रखी गई जिसमें लगभग 20 मिलियन अमेरिकी लोगों ने भाग लिया। समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों द्वारा इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेने के फलस्वरूप इसे आधुनिक समय का सबसे बड़ा पर्यावरण संरक्षण आंदोलन कहा जाने लगा।


सर्वप्रथम विश्व पृथ्वी दिवस को अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने पर्यावरणीय शिक्षा के रूप में मनाने की बात कही। वर्तमान समय में पृथ्वी दिवस को दुनिया भर के 195 से अधिक देश मनाते हैं जिसके आयोजन में प्रत्येक साल एक अरब से अधिक लोग हिस्सा लेते हैं इस प्रकार पृथ्वी दिवस को दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक आंदोलन भी माना जाता।


वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय  गिरावट और कोरोना महामारी ने हमारी प्राकृतिक प्रणालियों को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है जिससे नवीन और घातक बीमारियों के साथ अर्थव्यवस्था का वैश्विक संकट देखने को मिल रहा है इसलिए आवश्यकता है तो प्राकृतिक दुनिया की परवाह कर स्वस्थ पृथ्वी को पुनर्स्थापित किया जाए। मानव जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष  द्वारा वर्ल्ड अर्थ डे का आयोजन किया जा रहा है।


उद्देश्य


पृथ्वी में मौजूद सीमित संसाधनों का सही ढंग से उपयोग हो सके और भावी पीढ़ी के लिए इनकी आपूर्ति बनी रहे, पृथ्वी पर मौजूद  सीमित संसाधनों के प्रति  जागरूकता, अमूल्य संपत्ति का सम्मान, और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जाता है।


पृथ्वी दिवस 2021 की थीम


पर्यावरण संरक्षण के मसलों को ध्यान में रखते हुए स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण निर्मित करने की दिशा में मनाया जाने वाला "वर्ल्ड अर्थ डे" प्रत्येक वर्ष अपनी थीम निर्धारित करता है। वर्ष 2021 में पृथ्वी दिवस की थीम "Restore the earth" है। इस थीम का उद्देश्य कोविड-19 से उभर कर किस तरह से दुनिया को हुए नुकसान और पृथ्वी को पहुंचाएं गए नुकसान की भरपाई है।


क्या होंगे प्रमुख मुद्दे


एक निर्धारित थीम के साथ वर्ल्ड अर्थ डे 2021 का आयोजन विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए किया जा रहा है जिसमें क्लाइमेट चेंज, प्रदूषण, डिफॉरेस्टेशन, डिजिटल घटना, जलवायु और पर्यावरणीय न्याय की जांच, गरीबी, पुलिस क्रूरता, नस्लीय न्याय का ढांचा, महामारी और कई पर्यावरणीय मुद्दों पर बात की जाएगी।


योजना कार्यवाही


दुनिया भर के नेताओं के साथ पृथ्वी को पुनर्स्थापित करने के लिए 20 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले विश्व अर्थ डे की तीन दिवसीय कार्यवाही होने जा रही है जिसमें 20 अप्रैल को "हिप हॉप कॉकस" और उनके साथी "वी शैल ब्रेथ" वर्च्युअल शिखर सम्मेलन प्रस्तुत करेंगे।माय फ्यूचर माय वॉइस और सैकड़ों यूथ क्लाइमेट एक्टिविस्ट के सहयोग से यूथ यूप्राइसिंग का नेतृत्व किया जाएगा। वर्ल्ड अर्थ डे के इस यूथ क्लाइमेट सम्मिट में विभिन्न विषयों पर भाषण और चर्चा में ग्रेटा थनबर्ग ,अलेक्जेंड्रिया,विलसेनोर और लिसेप्रिया कंगुजम,नए युवा एक्टिविस्ट के साथ मिलकर विशेष संदेश संप्रेषित करेंगे।


21 अप्रैल का कार्यक्रम


21 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में हर महाद्वीप के प्रमुख कार्यकर्ताओं के बहुभाषी आभासी योग सम्मेलन के कई समय क्षेत्र शामिल किए जाएंगे साथ ही साथ "एजुकेशन इंटरनेशनल पीस फॉर द प्लेनेट: ग्लोबल एजुकेशन" सम्मिट का नेतृत्व करेगा। शिक्षकों की भूमिका पर केंद्रित 21 अप्रैल के इस कार्यक्रम में "परिवर्तनकारी जलवायु में शिक्षा की आवश्यकता क्यों" मुख्य विषय पर चर्चा की जाएगी।


22 अप्रैल का कार्यक्रम


यूएसए प्रेसिडेंट की मौजूदगी में 12:00 बजे से वैश्विक जलवायु शिखर के समानांतर Earthday.com का इस दिन दूसरा लाइव कार्यक्रम होगा। 22 अप्रैल को हो रहे इस विशेष प्रसारण में पृथ्वी को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक प्रक्रियाओं, उभरती हुई हरी फसल, और न्यू थिंकिंग को कवर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जलवायु और पर्यावरण साक्षरता, न्याय संगत पर्यावरणीय न्याय, नागरिक विज्ञान, क्लीनअप आदि मुख्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।


वैश्विक स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व के जलवायु नेता, विचारशील नेता, पर्यावरण संबंधी हर पर्यावरणविद और समस्त संगठन तथा कार्यकर्ता एक संकल्प के साथ बेहतर भविष्य  निर्मित करने का प्रयास करेंगे।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)