Food Items to Keep Your Eyes Healthy
हेल्थ

आंखें रखनी है स्वस्थ तो जानिए किन चीजों को करें खाने में शामिल | Food Items to Keep Your Eyes Healthy

आंखें संसार में पाए जाने वाले सभी जीवों के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। आंखों के कारण ही इस रंग बिरंगी दुनिया को देख पाना संभव है और दुनिया के अलग-अलग रंगों को देख कर ही पहचाना जा सकता है। यदि आंखें ना हो तो चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा होगा। इसलिए आंखों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट लेना और आंखों की भली प्रकार से हिफाजत करना महत्वपूर्ण है।

  
आजकल आंखों की उपयोगिता जानते हुए भी लोग अपने गलत का खानपान की वजह से आंखों को प्रभावित करते हैं। ना केवल गलत खानपान और खाने-पीने की लापरवाही बल्कि आंखों के प्रभावित होने के कई और कारण भी हैं। यह कारण हैं- घंटों कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन के आगे बैठे रहना और इनका उपयोग करना। कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन से आने वाली रेडिएशन आंखों को बड़ा नुकसान पहुंचाती है। इससे आंख कमजोर भी हो जाती है इसके साथ-साथ आंखों पर कई प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं।

विटामिन ए के साथ-साथ दूध, दही, पनीर में भी कई विटामिंस और कैल्शियम मौजूद होते हैं। इन्हें खाने से आंखों की ज्योति बढ़ती है। इसके लिए मछली को भी उपयुक्त माना जाता है क्योंकि मछली में ओमेगा 6 फैटी एसिड के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है,  जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए सहायक है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इनके अलावा और कौन-कौन सी चीजें आंखों के लिए लाभकारी होती हैं।


पपीता है विटामिन ए से भरपूर (Papaya is Rich In Vitamin A)


पपीता खाने से आंखों के साथ-साथ त्वचा भी सेहतमंद रहती है। पपीते को अपनी डाइट में शामिल करने से किसी भी तरह की पेट से संबंधित बीमारी में लाभ पहुंचता है तथा बालों की समस्या भी कई हद तक कम हो जाती है। इसलिए पपीते का सेवन किसी भी रूप में (कच्चा या फ्रूट चाट) किया जा सकता है। इसे नियमित रूप से अवश्य लें।


आंवला है फायदेमंद (Amla is Beneficial for Eyes)


आंवला आंखों की सेहत के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। आंवले में विटामिन सी भी पाया जाता है जिससे अन्य रोगों में भी लाभकारी है। डॉक्टर आंवले को किसी भी प्रकार से अपने खाने में शामिल करने की सलाह देते हैं। इससे आंखों में होने वाली कमजोरी दूर होती है और आंखें स्वस्थ रहती हैं। आंवले का प्रयोग अचार के तौर पर, मुरब्बा बना कर या फिर कच्चा ही खा कर अनेक प्रकार से किया जा सकता है।


पालक है रामबाण (Spinach for Eye Health)


कहा जाता है कि आंखों को निरोगी रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां अवश्य खानी चाहिए। पालक विटामिन का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन के साथ-साथ पालक की सब्जी में आयरन और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रहने में मददगार होते हैं। डॉक्टर के अनुसार एक कप पालक का सेवन करने से शरीर में कई सारे विटामिन की कमी पूरी हो जाती है। इसलिए पालक को नियमित तौर पर अवश्य खाना चाहिए।


गाजर रखता है आंखों को स्वस्थ (Carrot Keeps your Eyes Healthy)


गाजर विटामिन ए के मुख्य स्रोतों में से एक है। वैसे तो भीतर से लाल दिखने वाले ज्यादातर फल विटामिन ए से भरपूर होते हैं परंतु गाजर में beta-carotene नामक तत्व पाया जाता है। यह शरीर के भीतर जाकर विटामिन ए के रूप में परिवर्तित हो जाता है। इस वजह से यह आंखों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। गाजर को कई प्रकार से अपने डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसे सलाद के रूप में या फिर हलवा बनाकर खा सकते हैं। गाजर का जूस भी आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए नियमित तौर पर गाजर को सब्जी बनाकर या कच्चा ही अवश्य खाएं।


सीफूड से भी होता है फायदा (Seafood for Eyes Health)


आंखों के लिए सिर्फ फल और सब्जियां ही काफी नहीं हैं बल्कि सीफूड लेना भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। दरअसल आंखों के लिए दो प्रकार के ओमेगा 3 फैटी एसिड जरूरी होते हैं। यह दो प्रकार हैं DHA और EPA। इन फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा फैटी फिश जैसे कि सैल्मन और ट्यूनर आदि में पाई जाती है। इसीलिए सीफूड को खाना आंखों के लिए बेहतर माना गया है। अतः इन्हें अपने खाने में शामिल किया जाना एक कारगर उपाय हो सकता है।


खुबानी को करें शामिल (Include Apricots for Healthy Eyes)


खुबानी एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन ए बहुत अधिक मात्रा में उपस्थित होता है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसमें भी गाजर की तरह beta-carotene नामक तत्व पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसलिए इस फल को भी आहार में लेना फायदेमंद होगा।


नट्स लेना है जरूरी  (Nuts is Necessary for Eye Health)  


आंखों की स्वस्थता के लिए विटामिन ए ही काफी नहीं है, इसके साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों को भी आहार के साथ लेना अत्यंत आवश्यक है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ अक्सर आंखों की कमजोरी भी बढ़ने लगती है। इससे मोतियाबिंद की शिकायत भी होने लगती है। इसे रोकने के लिए अपने खाने में नट्स को शामिल करना चाहिए। नट्स जैसे कि काजू बादाम आदि में विटामिन ई भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ-साथ सूरजमुखी के बीज, मूंगफली तथा पीनट बटर का सेवन भी अत्यंत लाभकारी है।


लाल शिमला मिर्च है रामबाण (Red Capsicum is Helpful for Eyes)


शिमला मिर्च अक्सर लोग सब्जी के रूप में इस्तेमाल करते हैं, परंतु हर घर में लगभग हरी शिमला मिर्च को ज्यादा प्रयोग में लाया जाता है। बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि लाल शिमला मिर्च यानी की बेल पेपर में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन ए के साथ-साथ विटामिन सी भी आवश्यक रूप से पाया जाता है। जोकि रक्त के लिए लाभदायक होता है। यह लाल पीली शिमला मिर्च विटामिन ई का भी एक बहुत अच्छा स्रोत है। इसलिए इस शिमला मिर्च को अपने आहार में शामिल करके आप आंखों के साथ-साथ शरीर को भी स्वस्थ रख सकते हैं।


इसे भी पढ़ें: आँखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियां से बचाव


शकरकंद तथा मेथी को करें डाइट में शामिल (Add Sweet Potato and Fenugreek in your Diet for Healthy Eyes)


शकरकंद में beta-carotene नामक तत्व पाया जाता है। इसके साथ-साथ इसमें विटामिन सी और विटामिन ई भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध होते हैं, जो कि आंखों के लिए बढ़िया माने जाते हैं। शकरकंद के प्रयोग से नाइट विजन अधिक साफ होता है और आंखें भी अधिक स्वस्थ हो जाती हैं। मेथी में कई सारे एंटी ऑक्सीडेंट के साथ-साथ कैरोटीन भी पर्याप्त मात्रा में उपस्थित रहता है। इससे आंखों को स्वस्थ रखने और इस की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है।


आडू है फायदेमंद (Peach is Beneficial for Healthy Eyes)


आडू एक ऐसा फल है जो कई सारे लोगों को बहुत पसंद होता है। इसे लोग नमक लगाकर तथा डेजर्ट के रूप में भी बनाकर खाते हैं। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में उपस्थित होता है, जिस वजह से यह आंखों के लिए लाभकारी है। इसलिए आडू जैसे फलों का सेवन भी आंखों की सेहत को सुधारने के लिए किया जाता है।

डिस्क्लेमर: यह टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं, इन्हे किसी डॉक्टर या फिर स्वस्थ्य स्पेशलिस्ट की सलाह के तौर पर न लें, बिमारी या किसी संक्रमण की स्थिति में डॉक्टर की सलाह से ही अपना इलाज करवाएं।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)