nimbu-ke-fayede
हेल्थ

गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से होता है लाभ | Nimbu ke Fayde

नींबू, जिसे हर घर में खाद्य व पेय पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है। स्वास्थ्य तकलीफ या असहज महसूस होने पर हर रसोई में इसे महसूस किया जाता है। पेट (Stomach) से जुड़ी हर समस्याओं के अलावा पोषक तत्वों से भरपूर, मधुमेह (Diabetes) में लाभदायक और वजन नियंत्रण में कारगर साबित होता है।

नींबू पानी न केवल सरल व सस्ता बल्कि बॉडी डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा ड्रिंक है। नई दिल्ली एम्स की असिस्टेंट डाइटिशियन रेखा पाल शाह के अनुसार, नींबू पानी में विटामिन सी, फ्लेवनायड और पोटेशियम जैसे कई हेल्थी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर को साफ करने के अलावा कई हेल्थ प्रॉब्लम से भी बचाते हैं। रेखा जी का कहना है कि रोज सुबह खाली पेट गुनगुने नींबू पानी पीने से कई हेल्थ प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है। Nimbu ke Fayde 


इसे भी पढ़ें:  दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा सकता है डायबिटीज | Diabetes & Heart Disease


जानिए गुनगुने नींबू पानी के फायदे 


  • पाचन से जुड़ी दिक्कतें हर किसी के साथ होती है, लेकिन हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  • हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर नियमित रूप से सेवन करने पर आपको कॉमन कोल्ड, सर्दी, खांसी और गले से संबंधित रोग नहीं होंगे। क्योंकि नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड गले में किसी भी प्रकार के संक्रमण को पनपने नहीं देता है। 
  • गुनगुने पानी में नींबू मिलाने से इसका रस मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को तेज करके फैट बर्निंग में सहायक होता है। 
  • शरीर में किडनी स्टोन का बचाव गुनगुने नींबू पानी से हो सकता है जो एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को खोल कर बाहर निकाल देता है। 
  • शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालकर लीवर, किडनी और दूसरे ऑर्गंस को स्वस्थ रखने में गुनगुना नींबू पानी सहायक होता है। 
  • बढ़ा हुआ मोटापा आपको बहुत सी बीमारी का शिकार बना देता है। इनमें हाइपरटेंशन, हार्ट स्ट्रोक और अन्य कार्डियोवैस्कुलर डिजीज भी शामिल है लेकिन नियमित रूप से नींबू का सेवन करने से आपका वजन नियंत्रित रहता है। ‌
  • कई बार व्यक्ति में डिहाइड्रेशन जैसे समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे बार बार मुंह सूखने, प्यास लगने और  पानी पीते हैं यूरिन आने जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी स्थितियों से बचने के लिए नींबू एक प्रभावशाली कारक है। ‌
  • गुनगुने नींबू पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स बुढ़ापे की प्रोसेस को धीमा करता है, इसके सेवन से ज्यादा यंग लुक मिलता है।
  • इसके सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी सुरक्षित रहा जा सकता है क्योंकि इसमें अल्कलाइन क्वालिटी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।


कैसे बनाएं गुनगुना नींबू पानी ?


एक गिलास पानी को गुनगुना करके उसमें आधे नींबू को निचोड़ लें। स्वाद के लिए यदि आप चाहें तो इस में चुटकी भर काला नमक या एक चम्मच शहद मिला सकते हैं।