Important Facts About  Adolf Hitler
स्टोरीज

जानते हैं जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर के बारे में ये रोचक बातें | Important Facts About Adolf Hitler

"हिटलर" को विश्व में खौफ का साम्राज्य कायम करने वाला एक ऐसा तानाशाह शासक माना जाता है जिसकी वजह से विनाशकारी द्वितीय विश्वयुद्ध ने जन्म लिया। 20 अप्रैल 1889 को "ऑस्ट्रिया" के "वान" नामक स्थान में जन्मा हिटलर जर्मनी का "अधिनायक" था। हिटलर की प्रारंभिक शिक्षा "लिंज" नामक स्थान पर हुई। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर जर्मन सेना में भर्ती हुए और युद्ध में घायल होकर हिटलर को अस्पताल में रहना पड़ा।

प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की पराजय हुई। जर्मनी की पराजय का हिटलर को अथाह दुख हुआ। एक सच्चे देशभक्त होने के कारण हिटलर में राष्ट्रप्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वह चाहता था कि विश्व पटल पर जर्मनी का परचम लहराए। उसका मानना था कि "या तो जर्मनी विश्व का सबसे शक्तिशाली देश होगा या फिर जर्मनी रहेगा ही नहीं"। वह जर्मनी की प्रजा को सुखी देखना चाहता था।

1918 में हिटलर ने "नाजी दल" की स्थापना की। आगे चलकर इस दल ने अपनी सैनिक टुकड़ियां तैयार की। अपनी पुस्तक "मीन कैम्प" में हिटलर ने नाजी दल के सिद्धांतों का उल्लेख किया है। हिटलर का मानना था कि "अगर जीना चाहते हो तो लड़ना होगा, नहीं तो जीने का कोई अधिकार नहीं"।

  • हिटलर के बारे में कहा जाता है कि यहूदी समाज के लिए वह साक्षात काल था लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि" हिटलर को पहली बार एक यहूदी लड़की से ही प्रेम हुआ था"।
  • हालांकि हिटलर को द्वितीय विश्वयुद्ध का जनक कहा जाता है लेकिन 1939 में हिटलर को "नोबेल पीस पुरस्कार" के लिए चयनित किया गया था।
  • "सार्वजनिक धूम्रपान व पशुओं पर अत्याचार के खिलाफ कानून बनाने वाला हिटलर विश्व का प्रथम व्यक्ति था"।
  • हिटलर के बारे में इस प्रकार के अनेक रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में आज हम आपको अवगत कराएंगे।
  • Adolf शब्द का मतलब है खास भेड़िया।
  • अपनी मां की मौत और Art school से दूसरे रिजेक्शन के बाद हिटलर बेघर हो गया था। इसके बाद हिटलर ने राजनीति में अपना रुख रखा।
  • हिटलर कभी भी अच्छी पढ़ाई नहीं कर पाया और न हीं वह कभी कॉलेज गया।
  • "King kong" हिटलर की पसंदीदा फिल्म थी।
  • हिटलर ने अपने जीवन में कभी कोई चुनाव नहीं जीता।
  • हिटलर को टाइम मैगजीन ने "पर्सन ऑफ द ईयर" चुना था।
  • हिटलर लंबे और बोर भाषण दिया करता था जिससे कई बार श्रोताओं के सो जाने की खबरें सामने आयी हैं।
  • दुनिया में आतंक का साम्राज्य कायम करने वाले हिटलर को एक मामूली सी बिल्ली से डर लगता था।
  • हिटलर शुद्ध शाकाहारी भोजन किया करता था।
  • हिटलर को अंधेरे से बेहद डर लगता था जिसकी वजह से वह पूरी रात सो नहीं पाता था रात में सोने के बजाय हिटलर सुबह 4:00 से 5:00 बजे सोता था और 11:00 बजे उठता था।
  • हिटलर को चॉकलेट बहुत पसंद थी कहा जाता है कि हिटलर एक दिन में कम से कम 1 किलो चॉकलेट खाया करता था।
  • हिटलर ने इंग्लैंड के प्रधानमंत्री चर्चिल को विस्फोटक चॉकलेट से मारने की साजिश रची थी लेकिन इंग्लैंड की खुफिया एजेंसी ने हिटलर की इस चाल को नाकाम कर दिया था।
  • हिटलर यहूदियों का कट्टर प्रतिद्वंदी था जिसकी वजह से उसने एक करोड़ 10 लाख यहूदियों को मौत के घाट उतारा और द्वितीय विश्व युद्ध में छह करोड़ लोगों ने अपनी जान गवाई थी।
  • हिटलर अपने पूरे जीवन भर पेट की बीमारी से ग्रसित रहा वह लगभग 28 प्रकार की दवाइयां लेता था।
  • हिटलर ने "Volkswagen Beetle car" बनाने का आईडिया एक यहूदी इंजीनियर के पास से चुराया था।
  • हिटलर ने "मीन कैम्प" नामक पुस्तक जेल में रहकर लिखी थी। 1923 की तत्कालीन सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने की वजह से हिटलर को जेल जाना पड़ा था।
  • हिटलर ने मरने से 40 घंटे पहले Eva Braun से शादी की तब Eva मात्र 33 साल की थी।
  • 1936 के जर्मन ओलंपिक में भारत और जर्मनी का हॉकी मुकाबला हुआ तो मेजर ध्यानचंद ने जर्मनी को 8-1 से कड़ी शिकस्त दी थी। उस समय हिटलर भी इस मैच को देख रहा था हिटलर मेजर के खेल से इतना प्रभावित हुआ कि उसने मेजर को अपनी सेना में उच्च पद देने के साथ-साथ जर्मनी की तरफ से खेलने का प्रस्ताव दिया था लेकिन ध्यानचंद ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
  • हिटलर "चार्ली चैप्लिन" का बहुत बड़ा फैन था जिसकी वजह से हिटलर ने चार्ली की जैसी मूछें रखी थी। हिटलर की मूछों को "टूथब्रश मूछें" कहा जाता है कहा जाता है कि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर एक खंदक में फंस गया और उस समय उस पर गैस अटैक हुआ। गैस अटैक से बचने के लिए उसने जो फेस मास्क लगाया वह उसके मुछों में फंस गया। मास्क उतारने के लिए उसे बहुत ज्यादा यत्न करने पड़े। इस घटना के बाद हिटलर में अपनी मूंछ दोनों तरफ से कटवा ली थी।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)