Know The Right Way To Steam
हेल्थ

जानिए भाप लेने का सही तरीका | Know The Right Way To Steam Inhalation

सर्दियों का मौसम  पूरी तरह से दस्तक दे चुका है। पारा  दिन प्रतिदिन गिरता  ही जा रहा है और कम पारे की वजह से लोगों को खांसी-जुकाम और फ्लू की समस्याएं ज्यादा हो रही है। आप सभी जानते हैं की सर्दियों के मौसम में होने वाली खांसी और जुकाम का सबसे ज्यादा असरदार और आरामदायक इलाज गर्म पानी की भांप है। गर्म पानी की भांप से आप बिना दवा के भी सर्दी खांसी को ठीक कर सकते हैं। गर्म पानी की भाप लेना एक चिकित्सीय तरीका है, इससे नाक और गले के माध्‍यम से फेफड़ों तक गर्म हवा पहुंचती है, जो सर्दी में काफी राहत देती है। गर्म भाप से बंद नाक खुल जाती है और सांस लेने में दिक्कत नहीं होती है।

इतना ही नहीं भाप लेने से शरीर का तापमान बढ़ता है जिसकी वजह से ब्लड वेसल का विस्तार होता है और रक्त संचार भी सुधरता है। आप जानते है कि भांप लेना भी एक कला है। अगर इसे सही तरीके से सही समय लिया जाए तो ये बेहद कारगर साबित होती है। आइए जानते हैं भाप कैसे और कब लें।


सर्दी-जुकाम के लिए  भाप को इस तरह से लें


एक बर्तन में पानी लें और उसे तेज गर्म करें। आप भाप लेने के लिए भाप की मशीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब पानी तेज गर्म हो जाएं तो इस में विक्स मिला लें। अब तेज गर्म पानी के बर्तन के ऊपर अपने चेहरे को 30 सेंटीमीटर की दूरी पर रखें। सिर को टॉवेल से अच्छी तरह से ढंक लें और अब लंबे लंबे सांस लें। भाप आप कम से कम 5-10 मिनट तक लें, ताकि गर्म हवा आपके फेफड़ों तक पहुंच कर आपको सर्दी खासी और कफ से निजात दिलाएं।


भाप लेने के फायदे निम्न है


सर्दीजुकाम और कफ होने पर भाप लेना काफी असरदार होता है। इससे न केवल सर्दी ठीक होगी, बल्कि गले में जमा हुआ कफ भी आसानी से निकल जाता है। कोई परेशानी नहीं होती है। अस्थमा के मरीजों के लिए भाप लेना फायदेमंद हैं। कफ को साफ करती है और सांस आसानी से लेने में मदद करती है। गले की खराश और सूजन को कम करती है। कोरोनाकाल में अपने आपको सर्दी-खांसी और ज़ुकाम से महफूज रखना है, तो हफ्ते में तीन बार गर्म पानी की भाप लें।


इसे भी पढ़ें : संतरे के छिलके में छुपे हैं कई गुणवत्ता वाले लाभ


अस्थमा के मरीजों को लिए भाप लेने के बेहद फायदे है। भाप सीने से कफ को साफ करती है और सांस असानी से लेने में मदद करती है।

गले की खराश और सूजन को कम करती है भाप कोरोनाकाल में अपने आपको सर्दी खासी और ज़ुकाम से महफूज रखना है तो हफ्ते में तीन बार गर्म पानी की भाप लें।

दिन में दो बार जरूर लें

सर्दी-खांसी के लिए भाप लेना काफी लाभदायक है। दिन में दो बार भाप ले सकते हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा मास्क जरूरी है। हम घर पर रह कर भी अपने स्वास्थ का ध्यान रख सकते हैं। हमारे घरों में जो प्राकृतिक जड़ी बूटियां जैसे हल्दी, अदरक, लौंग, काली मिर्च आसानी से मिल जाती हैं। इनका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इससे भी लाभ होता है।


भाप लेते समय निम्न बातों का रखें ख्याल


अगर स्टीम लेते समय आंखों में जलन या कोई और परेशानी हो रही है तो तुरंत टॉवेल हटा दें और भाप नहीं लें।

अगर आपको सर्दी-जुकाम में राहत मिल गई है तो ज्यादा भाप नहीं लें।

बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा के मरीजों को भाप लेते समय ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।