Remove these 8 apps to avoid cyber crime
टेक ज्ञान - AI

साइबर अपराध - अगर करते हैं इन 8 ऐप को प्रयोग तो अभी करें अनइंस्टाल

मोबाइल के इस युग में क्राइम भी मोबाइल के द्वारा ही होते हैं। मोबाइल या इंटरनेट के द्वारा किये गए अपराध को साइबर अपराध बोलते हैं। इन अपराधों में कई बार अपराधियों को नहीं पकड़ा जा सकता क्योंकि ये इतने शातिर होते हैं कि साइबर पुलिस या कंप्यूटर एक्सपर्ट के लिए ये कोई सुराग ही नहीं छोड़ते। मसलन, ये अपराध करते हैं भारत के ही किसी कोने से, मगर ये दिख सकते हैं रूस के। साधारण शब्दों में साइबर अपराधी अपने आप को वहां का बताते हैं, जहा वह होते ही नहीं हैं। 


अब बात करते हैं आपके मोबाइल में सेंध की। हमारे देश में कई लोग हैं जो किसी भी ऐप को बिना किसी जानकारी के इंस्टाल कर देते हैं, या फिर इंटरनेट में किसी सूचना को खोजते वक़्त किसी भी लिंक में क्लिक कर देते हैं। होता यह है कि ये ऐप हमारे मोबाइल में एक छोटी सी फाइल को भेज देते हैं, अब यह फाइल (जो आप नहीं देख सकते) आपके पूरे फ़ोन को मैनेज करती है, आपके सारे पासवर्ड्स, फोटो, मैसेज और सब कुछ उस अपराधी को भेजते हैं, जिसने आपके फ़ोन में फाइल (जिसे मैलवेयर या कई अन्य नामो से जाना जाता है) को भेजा है और वह आपके सारे पैसे उड़ा देता है, या आपकी जानकारी उसके पास होने कि वजह से आपको ब्लैकमेल करते हैं और फिर आपको देने पड़ते हैं मोटे पैसे।  


भारत में पोर्न फिल्म बैन हैं, परन्तु लोग पोर्न को VPN (एक सॉफ्टवेयर जो आपका IP चेंज कर देता है) के द्वारा देखते हैं, और साइबर अपराधी इन्ही सॉफ्टवेयर को टूल बनाकर आपके फ़ोन में सेंध लगाने का काम करते हैं। इसलिए आप अगर अपना नुक्सान नहीं चाहते तो VPN Apps को सोच समझ कर इनस्टॉल करिये। 


  • Cake VPN (com.lazycoder.cakevpns)
  • Pacific VPN (com.protectvpn.freeapp)
  • eVPN (com.abcd.evpnfree)
  • BeatPlayer (com.crrl.beatplayers)
  • QR/Barcode Scanner MAX (com.bezrukd.qrcodebarcode)
  • Music Player (com.revosleap.samplemusicplayers)
  • tooltipnatorlibrary (com.mistergrizzlys.docscanpro)
  • QRecorder (com.record.callvoicerecorder)


इन ऐप्स का अगर आप प्रयोग करते हैं तो तत्काल प्रभाव से अनइंस्टाल कर दें। जिस से आपका फ़ोन किसी भी वायरस या मैलवेयर से फ्री रहेगा। 


और ऐसी ही जानकारी के लिए पढ़ते रहिये Aryavi