9-mysterious-men-of-emperor-ashoka
स्टोरीज

सम्राट अशोक के 9 रहस्यमय रत्न | 9 Mysterious Men Of Emperor Ashoka

कहते हैं इस दुनिया में कई रहस्यमई और अजीब वस्तुएं हैं और इनके बारे में सोचना मनुष्य के बस में नहीं है। यहां पर कई रहस्यमई सोसाइटीज और बहुत सारे रहस्यमई समूह भी हैं। भारत की बात की जाए तो यहां एक अच्छी और बहुत ही बुद्धिमान रहस्यमयी सोसाइटी (रहस्यमई समूह) है। इसे हम ‘The nine unknown men’ के नाम से जानते हैं।


तो आइए जानते हैं क्या और क्यों थी यह रहस्यमयी सोसायटी??


इन सब की कहानी शुरू होती है 273 ईसा पूर्व में जब पूरे भारत पर मौर्य साम्राज्य के तीसरे शासक सम्राट अशोक का शासन था। उस समय भारत के ज्यादातर उपमहाद्वीप पर सम्राट अशोक ही शासन करता था। उसने बौद्ध के अवशेषों को संग्रहित करने के लिए दक्षिण एशिया और मध्य एशिया में कई स्तूपों का निर्माण करवाया जिसमें ‘अशोक चक्र और सारनाथ का सिंह स्तंभ’ सबसे प्रचलित और प्रतिष्ठित है।

पहले अशोक एक निर्दयी शासक था, जो बड़ी ही क्रूरता से अपने निर्देशों का पालन करवाता था। बाद में कलिंग के युद्ध में जीत के पश्चात उसे बस एक जमीन का टुकड़ा मिला था, परंतु इसमें एक लाख से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने अशोक को अंदर से झकझोर कर रख दिया। तब उसने यह ठान लिया कि युद्ध करके कुछ हासिल नहीं होगा और अब वह एक अच्छा और शांतिप्रिय सम्राट बनेगा। उसका मकसद बस यही था कि वह किसी भी तरह लोगों के मन में जगह बना सके और उन्हें खुश कर सके। 


इसे भी पढ़े: भारत और पाकिस्तान अलग-अलग दिन मनाते हैं आजादी का जश्न जानें, ये है वजह


इसके लिए उसे कुछ ऐसा करना था जिससे वह लोगों को गलत चीजों की तरफ ध्यान लगाने से रोक सके और अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करने के लिए आगे बढ़े। इसलिए उसने पूरे भारत से 9 लोगों को इकट्ठा किया और उनका एक समूह बनाया परंतु इसकी पहचान गुप्त रखी।  9 Mysterious Men Of Emperor Ashoka उसी सोसाइटी को हम ‘द नाइन अननोन मैन’ कहते हैं। 

इस सोसाइटी के इन 9 लोगों का काम यह था कि वह मनोविज्ञान से लेकर शरीर शास्त्र तक हर चीज के बारे में ज्ञान इकट्ठा करें और उन सूचनाओं को एक जगह एकत्रित करें। इन सभी बातों को सबसे छिपा कर रखा गया ताकि कोई भी इनका गलत इस्तेमाल न कर सके।


9 लोगों द्वारा लिखी गई 9 किताबें


1923 में एक लेखक ‘Tabulot mundy’ जिन्होंने एक किताब लिखी उसका नाम ‘द नाइन अननोन मैन’ था। इस किताब में उन्होंने उन 9 किताबों के बारे में बताया जो अशोक के 9 अज्ञात लोगों ने लिखी थी। इन 9 लोगों को अलग-अलग अपना-अपना विषय दिया गया था और हर किसी को अपने विषय की पूर्ण जानकारी के हिसाब से किताब में लिखना होता था। 

Mundy के अनुसार पहली किताब थी ‘प्रोपेगेंडा’ के बारे में। इस किताब में लोगों की विचारधारा को कैसे बदला जाए और कैसे लोग प्रोपेगेंडा(प्रचार) के द्वारा किसी का भी दिमाग बदल सकते हैं, इस बारे में लिखा है। यह सबसे खतरनाक किताब थी क्योंकि इससे एक समय में लाखों लोगों की धारणा को बदल सकते थे।

Mundy के अनुसार दूसरी बुक ‘फिजियोलॉजी’ से संबंधित थी यानी इससे इंसानी शरीर के बारे में सब कुछ जाना जा सकता था। यहां तक कि इसमें यह भी बताया गया था कि बस छूकर किसी को कैसे जान से मारा जा सकता है। 

Mundy के अनुसार तीसरी किताब थी ‘माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी’ से संबंधित, जिसमें सभी दवाइयों और टीके के बारे में बताया गया था कि कैसे बड़ी बड़ी बीमारियों को आसानी से ठीक किया जा सकता है। 

इनमें से चौथी बुक ‘alchemy और इंपल्स के ट्रांसमिशन’ के संबंध में थी और पांचवी बुक ‘संवाद’ यानी ‘कम्युनिकेशन’ से संबंध रखती थी। इसमें यह बताया गया था कि हम कैसे एलियंस यहां तक कि भगवान से भी बात कर सकते हैं।

अब छठी किताब ‘ग्रेविटी’ पर आधारित थी। सातवीं ‘कॉस्मोलॉजी’, आठवीं ‘लाइट’ और नौवीं किताब ‘सोशियोलॉजी’ के संबंध में थी।

अब यह ख्याल आता है कि क्या यह सब सच है या सिर्फ एक अफवाह? इसके बारे में सच्चाई अभी तक नहीं पता चली है और यदि उस रहस्यमयी सोसाइटी के बारे में कुछ भी पता चलता है तो उसका रहस्यमयी रहने का कोई मतलब नहीं रहेगा। इसीलिए हम यह कह सकते हैं कि शायद उस समय ऐसी सोसाइटी होती थी होंगी परंतु इस समय में यह संभव नहीं है।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)