SBI Customers should Link PAN with Aadhaar by June 30
एजुकेशन

SBI खाताधारकों के लिए अलर्ट, 30 जून से पहले करवाले ये जरूरी काम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत के सबसे बड़े बैंकों में शामिल है। यदि आप एसबीआई के खाता धारक हैं तो आपके लिए यह जानकारी काफी आवश्यक हो सकती है। दरअसल भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सभी अकाउंट होल्डर्स को 30 जून 2021 से पहले अपना पैन-आधार लिंक करने के लिए कहा है। एसबीआई द्वारा एक नोटिस जारी करते हुए खाताधारकों को अलर्ट किया गया है कि यदि उन्होंने 30 जून तक पैन-आधार को लिंक नहीं किया तो उन्हें भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भले ही देश के लगभग सभी बैंक के खाताधारकों को पैन-आधार लिंक करवाना आवश्यक है परंतु विशेष तौर पर एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि 30 जून 2021 से पहले उनका पैन-आधार लिंक होना अनिवार्य है।


एसबीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी


एसबीआई बैंक की ओर से उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की गई है। इस जानकारी के अनुसार एसबीआई के ग्राहकों को यह सलाह दी गयी है कि वे अपने पैन-आधार को लिंक करवा लें। यदि उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उन्हें भविष्य में होने वाली विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा एसबीआई ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि पैन-आधार को लिंक करना अति आवश्यक है और ऐसा नहीं करने पर पैन कार्ड इनएक्टिव यानी कि निष्क्रिय हो सकते हैं। इस कारण अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने में दिक्कत आएगी। इससे ट्रांजैक्शन और बैंक खाता खोलने संबंधी कई सारी परेशानियां ग्राहकों को झेलनी पड़ सकती हैं।


इसलिए आवश्यक है पैन कार्ड का आधार से लिंक होना


आपकी जानकारी के लिए बता दें पैन कार्ड विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाओं के लिए आवश्यक होता है। इसके निष्क्रिय हो जाने के कारण व्यक्ति इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं कर सकते। इसके अलावा सरकारी योजनाओं (पेंशन, एलपीजी गैस सब्सिडी आदि) में मिलने वाले लाभ से भी व्यक्ति को वंचित रखा जाता है। बैंक में खाता खोलने में परेशानी से लेकर प्रॉपर्टी खरीदने में तक दिक्कत का सामना ग्राहकों को करना पड़ सकता है। दरअसल पैन कार्ड एक अत्यंत ही जरूरी दस्तावेज है। इसका उपयोग बैंक खातों में कैश के लेनदेन करने, डीमैट खाता खोलने और कई अन्य प्रकार के वित्तीय कार्यों में किया जाता है। यदि तय समय सीमा के भीतर पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया गया तो इसका काफी बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।


लग सकता है जुर्माना


दरअसल एसबीआई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा इनकम टैक्स एक्ट में एक नया संशोधन किया गया है। इसमें सेक्शन 234H को जोड़ा गया है। जिसके अंतर्गत यदि आखरी तारीख तक पैन और आधार लिंक नहीं किया जाता है तो व्यक्ति पर अधिकारिक तौर से अधिकतम 1000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। इसके साथ-साथ व्यक्ति का पैन कार्ड भी निष्क्रिय कर दिया जाता है। इसलिए एसबीआई ग्राहकों के लिए यह बेहतर होगा कि वे जल्द से जल्द अपने पैन-आधार को लिंक करवाएं।


इस तरह से करवाएं पैन को आधार से लिंक


अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाने के लिए आप कई तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घर बैठे ही अपने मोबाइल से आसानी से पैन-आधार लिंक किया जा सकता है। इसमें पहला तरीका है इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर आधार-पैन लिंक करवाना। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।


  • इसके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई नई वेबसाइट पर जाएं। यह वेबसाइट www.incomtax.gov.in है।
  • वेबसाइट खोलने पर सबसे पहले लिंक आधार का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद नए पेज में पैन तथा आधार के साथ अपना नाम भरना होगा। यह नाम आधार कार्ड के अनुसार ही भरा जाना चाहिए।
  • यदि आप के आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का वर्ष है तो आई हैव ओनली ईयर आफ बर्थ इन आधार कार्ड वाले विकल्प को भी चुनना ना भूलें।
  • इसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरें और ओटीपी पाने के लिए क्लिक करें। 
  • अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इसे टेक्स्ट बॉक्स में भरने पर लिंक आधार वाले बटन को दबाएं।
  • अब आपका आधार आपके पैन कार्ड से लिंक हो चुका है।


पैन को आधार से लिंक करने का एक दूसरा तरीका एसएमएस का माध्यम भी है।


  • दरअसल SMS के माध्यम से भी पैन से आधार को लिंक किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल के मैसेज में जाकर UIDPAN टाइप करें।
  • अब इस मैसेज को 567678 या 5161 पर भेज दें।
  • अब आपका आधार कार्ड आपके पैन से लिंक हो चुका है।
  • यदि आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड पहले से ही लिंक होंगे तो आपके पास एक दूसरा SMS आएगा।
  • इसमें यह जानकारी होगी कि आपका आधार पहले से ही आपके पैन कार्ड से लिंक है।
  • इस तरह से मैसेज के जरिए भी आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक किया जा सकता है।
  • तो अब देरी किस बात की है। यदि आप एसबीआई के ग्राहक हैं और आपने अभी तक अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है तो जल्दी इसे पूरा कीजिए।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)