The mystery of Kamrunaag Lake in Himachal Pradesh
स्टोरीज

आखिर क्या है कमरुनाग झील का रहस्य, जिसमे छुपा है करोड़ो का खजाना

विविधताओं से भरा हुआ भारत खुद में एक समृद्ध राष्ट्र है, जहां हर धर्म, भाषा, जाति, संस्कृति और सभ्यता के लोग निवास करते हैं। देश भौगोलिक दृष्टि से जितना जटिल है उतना ही संस्कृतिक दृश्य से विविध। भारत का प्रत्येक भाग अपने आप में एक अलग सी जलवायु को समेटा हुआ है और स्वयं में कई पौराणिक कथाओं को शामिल किया हुआ है। बात करें उत्तर भारत की जो एक और चीन से जुड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान से, भारत का यह स्थान जहां साल के कई महीनों तक बर्फ से ढका रहता है वहीं यह भाग भारत के इतिहास का एक मजबूत पृष्ठ भी रहा है। उत्तर भारत भौगोलिक दृष्टि से जितना जटिल है उतना ही पौराणिक कथाओं और रहस्यमई घटनाओं से जटिल भी।


इन हिमालय राज्यों में से एक सांस्कृतिक महत्व रखने वाले हिमांचल राज्य भी की है जिसका दीदार करने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी पहुंचते हैं। बर्फ से ढका हुआ यह राज्य अपने अंदर इतिहास की कई घटनाओं को समेटे हुए हैं। यहां के कुछ स्थलों की पहचान तो महाभारत काल से की गई है तो भारत के मध्य इतिहास व आधुनिक इतिहास का भी गढ़ हिमाचल प्रदेश रहा है।


ऐतिहासिक परिदृश्य, भौगोलिक स्थिति और सांस्कृतिक विविधताओं को बसाने वाले हिमाचल में एक झील ऐसी भी है जहां करोड़ों-अरबों रुपए का खजाना समाहित हुआ है। यह झील इस खजाने से इतनी भरपूर है कि जहां राज्य का अपना अलग से पौराणिक महत्व है। पर्यटक राज्य में कई बार आते हैं लेकिन वे आज भी इस रहस्यमय झील से अनभिज्ञ हैं। तो आज हम आपको खजाने से भरे हिमाचल की इस झील से रूबरू कराएंगे और साथ ही इसके विशेष महत्व, पौराणिक कथा और इसकी लोकेशन से आपको परिचित कराएंगे।


क्या है झील का नाम और राज्य में कहां है स्थित 


हिमालय की गोद में बसे हिमाचल प्रदेश खुद में कई जिलों को बसाया हुआ है। इन्हीं में से एक रहस्यमय झील है जहां पर करोड़ों अरबों का खजाना समाहित है। दरअसल, राज्य के एक प्रमुख स्थान मंडी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर रोहंडा के घने जंगलों के बीच स्थित है "कमरूनाग झील"। यह झील मंडी घाटी की तीसरी प्रमुख झील मानी जाती है, झील को कमरूनाग नाम घाटी के देवता बाबा 'कमरूनाग' के नाम से मिला। बाबा कमरुनाग के नाम से जाने जानी वाली‌ यह झील करोड़ों अरबों के खजाने को समाए हुए हैं जहां आज तक किसी ने भी इस खजाने को निकालने की हिम्मत नहीं की।


जून माह में है विशेष महत्व 


मंडी घाटी के प्रमुख देवताओं में से एक बाबा कमरूनाग पुरी के दर्शन के लिए कई लोग यहां पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता है कि प्रति वर्ष 14-15 जून को बाबा कमरूनाग पूरी दुनिया में दर्शन देते हैं, इस प्रमुख धार्मिक मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन को पहुंचते हैं। प्रतिवर्ष जून माह में आयोजित होने वाले धार्मिक मेला पिछले वर्ष और इस वर्ष दुनिया में चल रही कोरोना महामारी की वजह से आयोजित नहीं हो पाया। बाबा कमल नाथ के आशीर्वाद से एक बार पुनः मेले में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे और पूरी दुनिया इस महामारी से मुक्त होगी।


मनोकामना के लिए चढ़ाए जाते हैं हीरे-जवाहरात 


धार्मिक मान्यताओं वाले इस मेले, मंदिर और झील के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं। यहां श्रद्धालु बाबा से अपनी कई मनोकामनाओं को पूरे होने की दुआ मांगते हैं। मनोकामना पूरी होने पर यहां श्रद्धालु रुपए-पैसे, नोट हीरे-जवाहरात चढ़ाते हैं, जो भी भक्त दर्शन के लिए यहां पहुंचता है वह उस झील में रुपए-पैसे और सोना-चांदी के गहनों को डालते हैं। महिलाएं सोने-चांदी के जेवर इस झील को अर्पित कर देती हैं जिससे कि अब तक यह झील अरबों का खजाना संभावित किए हुए है।  यह परंपरा पिछले कुछ सालों से नहीं बल्कि सदियों से प्राचीन काल से चली आ रही है।


भेंट चढ़ाने का है एक शुभ समय 


झील में अपने आराध्य देव के नाम पर भेंट चढ़ाने का भी एक निश्चित समय रहता है, यह शुभ समय है देवता को कलेगा लगाने का अर्थात भोग लगाने का। जब बाबा का भोग लगता है तब झील में भेंट डाली जाती है।


करोड़ों-अरबों रुपए का खजाना लेकिन नहीं है कोई सुरक्षा तंत्र 


घने जंगलों के बीच स्थित कमरूनाग झील इतनी बड़ी मात्रा में खजाने को समेटे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी यहां सुरक्षा का कोई तंत्र नहीं है। लोगों की आस्था अपने आराध्य देव के प्रति इतनी गहरी है कि वे मानते हैं कि इस खजाने की रक्षा स्वयं बाबा कमरुनाग करते हैं। मान्यता है कि मंडी जिला के सबसे बड़े देव है कमरूनाग देव।


तो हिमाचल की यात्रा पर जाने पर आप जरूर एक बार इस झील और आराध्य देव बाबा कमरुनाग के दर्शन जरूर कीजिएगा। बेहतर है कि आप जून माह में लगने वाले मेले में बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। हिमाचल ऐसे ही धार्मिक मान्यताओं और प्राकृतिक सौंदर्य का एक अद्भुत प्रमाण है।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)