top 10 tourist places to visit in himachal pradesh
पर्यटन

हिमाचल प्रदेश के 10 मनमोहक स्थल जिनको एक बार अवश्य देखना चाहिए

बर्फीली वादियां, सर्द हवाएं और सुंदर प्राकृतिक वातावरण के लिए मशहूर भारत का हिमाचल प्रदेश उत्तर दिशा में स्थित है। यह भारत का सबसे चहीता पहाड़ी राज्य है जो खुद में ढेर सारी खूबसूरत स्थलों के लिए जाना जाता है। गर्मियां शुरू होते ही जहां मध्य, पश्चिम व दक्षिण भारत चिलचिलाती गर्मी से जूझता है तो वहीं हिमाचल प्रदेश मानो जून में भी दिसंबर जैसा सुकून देता है। गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने, गर्मी से राहत पाने के लिए यदि आप कहीं जाना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश उनमें से एक होगा। इस राज्य में ऊंचे ऊंचे पर्वत, झरनें, झील, नयार घाटी जैसे मनमोहक नजारे आपकी यात्रा पर चार चांद लगा देंगे। यदि आप पहली बार हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने जा रहे हैं और आप यहां के लोकप्रिय जगहों से परिचित नहीं है तो आज हम आपको यहां की 10 खूबसूरत जगह से परिचित कराएंगे। ऐसी जगह जहां भीड़भाड़ कम और सुकून वातावरण के आनंद की प्राप्ति होगी। तो चलिए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के 10 खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में।


1. कसोल 



यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और यहां के प्राकृतिक आवरण में मुक्द होना चाहते हैं तो कसोल नामक स्थान आपके प्राकृत आवरण के लिए बेहद खूबसूरत है। यह हिमाचल प्रदेश का स्मरणीय पर्यटन स्थल है जहां हर कोई वक्त बिताना चाहता है। पार्वती घाटी व पार्वती नदी की सुंदरता यहां का मुख्य आकर्षण है। यह ऐसा पर्यटक स्थल जिसकी सुंदरता आपके जीवन में सदा के लिए बस जाएगी। इस स्थान पर दुनिया भर से पर्यटक आकर यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के सुंदर नजारों को अपने कैमरे में कैद करते हैं और जीवन भर के लिए यहां के यादों को खुद में समाहित करते हैं।


2. लाहौल स्पीति 



देव भूमि हिमाचल की ऐसी जगह जहां से आप हाथ उठाकर नीले आसमान को छूने का प्रयास करेंगे। जो एक ठंडा मरुस्थल क्षेत्र, जहां बर्फ से ढके पहाड़, रंग-बिरंगे मठ व छोटे-बड़े गांव आपको दिखाई देंगे। ऐसा क्षेत्र जो सभी प्रकार के प्रदूषण से मुक्त रहकर आपको हर उस ताजगी का एहसास दिलाएगा जो आप यहां आकर लेना चाहते हैं।

यहां के प्राकृतिक वातावरण के साथ ही तिब्बती संस्कृति की लहर भी आपके मन को छूने का प्रयास करेगी। यहां की संस्कृति व परिवेश से आपको इतना लगाव होने लगेगा कि बिना देरी किए आप अपना कैमरा निकाल कर शूट करने लगेंगे। राइडर्स के लिए यहां की गुजरती टेढ़ी-मेढ़ी सड़कें अतुलनीय अहसास व शानदार नजारा होगा।


3. कुल्लू 



वैसे तो राज्य में खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है लेकिन ये राज्य का ऐसा स्थान है जहां ना अधिक गर्मी होती है और ना ही अधिक ठंड। रोहतांग पास, व्यास कुंड, चंद्रताल झील की भूमि पर बसा कुल्लू; जिसके पास से ही शांत ब्यास नदी बहती चली जाती है। सीजन के जिस भी मौसम, जिस भी समय आप का मन है पहाड़ों की और आने का तो आप बेहिचक कुल्लू चले आइएगा। यदि आप बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो दिसंबर व जनवरी आने के लिए उचित समय है।


4. मनाली 



बर्फ से ढकी आवाज में चलती हवाओं का एहसास देना चाहते हैं तो उसके लिए मनाली सबसे बेहतर जगह होगी।लगभग समुद्र तल से 6725 फीट की ऊंचाई पर बसा मनाली आप को करीब से पहाड़ों से परिचित कराएगा। पर्यटक यहां बर्फबारी देखने, बर्फ का लुफ्त उठाने व बर्फ से जुड़े रोमांचित खेलों का आनंद उठाते हैं। इस जगह से रूबरू होने का सबसे उचित समय सर्दियों का मौसम है जब ताजी-ताजी बर्फ आपको यहां की खूबसूरती का गवाह बनाएगी। जहां संपूर्ण भारत गर्मियों के मौसम में लु जैसी हवाओं की मार चलता है उस वक्त भी मनाली आप को ठंडक प्रदान कराएगी। घास के बुग्याल भी आपको यहां खींचे चले ले आएंगे।


5. शिमला 



एक ऐसा क्षेत्र, एक ऐसी राजधानी है जहां का आवरण आपको अपने आबोहवा में समाहित कर लेगा। चीड़, ताड और देवदार के पेड़ों से गुलजार यह क्षेत्र किसी समय में अंग्रेजी सरकार की ग्रीष्मकालीन राजधानी भी रही। शिमला, जिसके नाम से ही शरीर में एक सर्द हवा सी महसूस होने लग जाती है, हिमाचल प्रदेश की राजधानी जो सड़क, रेल और वायु तीनों मार्गो से जुड़ा हुआ है। प्रदेश का ऐसा हिस्सा जो राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का भी सबसे पसंदीदा स्थल है, जिसकी खूबसूरती और एहसास के पल हर कोई लेना चाहता है। प्राकृतिक अजूबों का भंडार व साहसिक कार्यों का भी मुख्य स्थल है राजधानी शिमला। कैमरे में कैप्चर करने लायक यहां के बेहतरीन नजारे जो आपके मन व शरीर को  तरो ताज़ा कर देंगे।


इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के 9 पर्यटन स्थल जहां जीवन में एक बार अवश्य जाना चाहिए


6. धर्मशाला 



प्रदेश का 1475 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक ऐसा आकर्षक स्थल, जहां प्राकृतिक सुंदरता व संस्कृति का मिलन होता है, वह धर्मशाला ऐसा स्थान है। गर्मियों की लंबी छुट्टियों को गुजारने का यदि कोई जगह है तो धर्मशाला उनमें से एक है। धौलाधार पर्वत श्रंखला की पृष्ठभूमि के लिए शोभायमान ऐसा स्थल जो आपको यही का बना लेगा। दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदानों में से एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान यहीं पर स्थित है जहां के सुंदर वादियों में बैठकर आप क्रिकेट मैच का लुत्फ भी ले सकते हैं। यहां का शांत माहौल आप को कृतार्थ कर देगा।


7. कांगड़ा 



पहाड़ी क्षेत्र जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही धार्मिक महत्व के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है। शरीर व मन की आंतरिक शांति के लिए हर व्यक्ति प्रभु के दर पर चला आता है। कांगड़ा‌ को देवी देवताओं की भूमि भी कहा जाता है। वातावरण, ताजी हवाओं से लिप्त व ऊंचे पहाड़ जो बादलों को स्पर्श करते हैं। हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों में कांगड़ा का अलग सा महत्व है।


8. बीर बिलिंग  



राज्य का ऐसा क्षेत्र, जिसने कुछ समय में ही अपनी अलग से पहचान बना ली है। रोमांचित कार्यों के लिए मशहूर यह स्थान 'इको टूरिज्म' से भी जाना जाता है। इस स्थान को पैराग्लाइडिंग की राजधानी भी कहा जाता है यह राज्य का ऐसा स्थान है जहां पर्यटक, पर्यावरणीय नजारों के साथ ही साहसिक व रोमांचित खेलों का भी लुत्फ लेते हैं। पैराग्लाइडिंग के वक्त आपको इतनी ऊंचाई पर उड़ कर एक अलग सा एहसास मिलेगा।


9. मलाना 



प्रदेश का एहसान स्थान जो एक और पार्वती घाटी तो वहीं दूसरी ओर कुल्लू घाटी से घिरा हुआ है। यह राज्य का प्राचीन ग्रामीण इलाका है जो पर्यटन के लिहाज से काफी लोकप्रिय है। यहां का अपना अलग रहन-सहन व संस्कृति है जो आप को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। राज्य के पर्यटन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है जो एक हिमालय ग्रामीण क्षेत्र है और अपने शांत व प्राकृतिक खूबसूरती का प्रतीक चिन्ह है।


10. मैक्लोडगंज 



आध्यात्मिकता, प्राकृतिक आवरण, साहसिक कार्य एवं खूबसूरत दृश्यों के लिए मशहूर मैक्लोडगंज कांगड़ा का एक छोटा सा हिस्सा है। यह स्थान तिब्बतियों के निवास के लिए काफी जाना जाता है जिस वजह से इसे छोटा ल्हासा भी कहा जाता है। धार्मिक व पर्वतीय पर्यटन का ऐसा मिश्रण है जिसमें हर कोई डूबना चाहता है। हिमाचल प्रदेश का यह स्थान बौद्ध श्रद्धालुओं का मुख्य केंद्र है इसका कारण यह है कि यह बौद्धों के 14वें दलाईलामा का निवास स्थान है। इनकी पवित्र उपस्थिति के कारण यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। प्रदेश के इस क्षेत्र में अक्सर आप तिब्बती बौद्धों व भिक्षुओं के जीवन को बेहतरीन तरीके से जान सकते हैं।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)