Top 10 Tourist Places to Visit in Punjab
पर्यटन

पंजाब के 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल- Top 10 Tourist Places in Punjab

भारत एक ऐसा देश है जो अपनी भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है यहां पर कई ऐसे राज्य हैं जो अपनी अद्भुत सांस्कृतिक विविधता, धार्मिक स्थल, पर्यटक स्थल, खानपान और सभ्यता तथा संस्कृति के मुख्य केंद्र रहे हैं अपनी विशिष्ट विशेषताओं के कारण पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे ऐसे राज्यों में एक नाम है "पंजाब"।


पंजाब को पांच नदियों की भूमि कहा जाता है अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध पंजाब अध्यात्म से लेकर व्यवसायीकरण के लिए जाना जाता है। पंजाब का समृद्ध इतिहास यहां पर स्थित दर्शनीय स्थल और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हर साल  लाखों संख्या में  पर्यटक देश विदेश से घूमने के लिए यहांं आते हैं। अपनी खूबसूरती और मासूमियत से पर्यटकों को आकर्षित करने वाला पंजाब सिख धर्म की बहुलता के साथ विशिष्ट विशेषताओं के कारण  टूरिस्ट डेस्टिनेशन का मुख्य केंद्र रहा है आइए जानते हैं पंजाब के प्रमुख 10 पर्यटक स्थल के बारे में- 


अमृतसर (Amritsar)


अमृतसर को पंजाब का पवित्र स्थान कहा जाता है। यहां पर सिक्खों का सबसे बड़ा गुरुद्वारा "स्वर्ण मंदिर" के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध है। स्वर्ण मंदिर का पूरा नाम "हरमिंदर साहिब" है। स्वर्ण मंदिर को "अमृतसर का हृदय" कहा जाता है। भारतीय पर्यटन विभाग के अनुसार- स्वर्ण मंदिर भारत का एक ऐसा स्थान है जहां पर ताजमहल के बाद सर्वाधिक संख्या में पर्यटक आते हैं अपने गौरवयी इतिहास, संस्कृति और लड़ाइयों के लिए प्रसिद्ध अमृतसर पंजाब का एक अनोखा शहर है। बाघा बॉर्डर, अकाल तख्त, जलियांवाला बाग और विश्व भर में गुरुद्वारों के लिए अमृतसर प्रसिद्ध है।



मोहाली (Mohali)


मोहाली पंजाब का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो दूर-दूर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है इस शहर का नाम गुरु गोविंद सिंह के बेटे साहिबजादा अजीत सिंह के नाम पर पड़ा जिसके कारण इस शहर को S.A.S. नगर भी कहा जाता है। ट्राइसिटी मोहाली चंडीगढ़ पंचकूला के नाम से प्रसिद्ध मोहाली शहर को आईटी उद्योग का केंद्र माना जाता है इसके अलावा इस शहर की पहचान प्राचीन विरासत के रूप में भी की जाती है। पीसीए क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रसिद्ध मोहाली अपने शहरी बुनियादी ढांचे के लिए भी जाना जाता है। छतबीर चिड़ियाघर, सुखना वन्य जीव अभ्यारण, गुरुद्वारा अंब साहिब, नाडा साहिब, मतौरझील, रॉक गार्डन, सुखना झील, मनसा देवी मंदिर यहां के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में शामिल है।



चंडीगढ़ (Chandigarh)


अपनी दरियादिली खानपान और पहनावे के लिए मशहूर चंडीगढ़ को भारत की शान कहा जाता है यहां के शानदार दृश्य, लहराती फसलें, सरसों और धान के खेत प्रकृति की सुंदर वादियां पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। चंडीगढ़, पंजाब की राजधानी है जिसे सपनों का शहर कहा जाता है अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के फलस्वरुप यहां पर मौसम हमेशा अनुकूल स्थिति में रहता है। जाकिर हुसैन गार्डन उपनाम से मशहूर चंडीगढ़ में फन सिटी से लेकर रॉक गार्डन और रोज गार्डन विश्व प्रसिद्ध है। चंडीगढ़ में स्थित रोज गार्डन में लगभग 825 किस्म के पुष्प और 32500 भिन्न प्रकार के पेड़ हैं।



पठानकोट (Pathankot)


पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का मिलन बिंदु पठानकोट पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला पंजाब का सर्वाधिक आबादी वाला शहर है जिसका इतिहास अपनी सुंदरता के लिए विश्व भर में विख्यात है। हिंदू धर्म के पवित्र स्थलों के लिए प्रसिद्ध पठानकोट का इतिहास महाभारत कालीन माना जाता है कहा जाता है कि इस स्थान पर पांडवों ने अज्ञातवास के समय विश्राम किया था।

यहां पर स्थित रणजीत सिंह बांध, नूरपुर किला, शाहपुर कंडी का किला, जुगियाल टाउनशिप, काली माता मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर आशापूर्णी मंदिर, हाइड्रोलिक रिसर्च स्टेशन मलिकपुर, डलहौजी, चिन्मयी मंदिर दर्शनीय और धार्मिक पर्यटक स्थल के केंद्र है।



हरिके वेटलैंड्स और पक्षी अभयारण्य (Harike Wetland and Bird Sanctuary)


उत्तर भारत का सबसे बड़ा मानव निर्मित आद्र भूमि वाला स्थान हरीके वेटलैंड्स पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों को देखने का मुख्य स्थल है तरनतारन साहिब जिले की सीमा में स्थित इस अभयारण्य में गोताखोर बतक, चिकने लोपित, उद्बिलाओ, सिंधु नदी डॉल्फिन, भारतीय जंगली सूअर भी देखने को मिलते हैं।



सरहिंद (Sirhind)


सरहिंद शहर को दुनिया में सिख धर्म का सबसे पवित्र शहर माना जाता है लुधियाना, अंबाला के बीच स्थित सरहिंद को हिंदुस्तान का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इस शहर को सिखों की विजय और स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है चार दीवारों से घिरा हुआ यह शहर क्रमशः दीवान टोडरमल, नवाब शेर मोहम्मद खान, बाबा बंदा बहादुर और बाबा मोती राम मेहरा को समर्पित है अपनी सांस्कृतिक विविधता और धर्मनिरपेक्षता को प्रदर्शित करने वाला पंजाब का यह शहर संघोल, माता चक्रेश्वरी देवी जैन मंदिर, आम खास बाग, फ्लोटिंग रेस्तरां और कई अन्य ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।



फरीदकोट (Faridkot)


फरीदकोट पंजाब का एक ऐसा शहर है जो प्राचीन किलों और गुरुद्वारों का घर कहलाता है। ऐतिहासिक और शाही शहर के रूप में विख्यात फरीदकोट सतलुज गंगा के मैदान पर स्थित है। बाबा फरीद के नाम पर विख्यात यह शहर सूफी संतों की तीर्थ नगरी रही है। दक्षिण -पश्चिम पंजाब में स्थित फरीदकोट में राजमहल, दरबार गंज, किला मुबारक, बाबा फरीद और गुरुद्वारा गोदरी मुख्य पर्यटक स्थल हैं।



कपूरथला (Kapurthala)


पंज मंदिर, कांजली, वेटलैंड, एलिसी पैलेस, जगजीत पैलेस, शालीमार गार्डन, निहाल पैलेस, स्टेट गुरुद्वारा और म्युरिष मस्जिद के लिए विश्व में प्रसिद्ध कपूरथला को पंजाब का पेरिस कहा जाता है। अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला और मनमोहक दृश्यों के लिए कपूरथला विश्व भर में प्रसिद्ध है अपने ऐतिहासिक महत्व प्राकृतिक परिदृश्य और शानदार स्मारकों के लिए विश्व भर में अद्वितीय माना जाने वाला यह शहर गुरु नानक के ज्ञान प्राप्त करने का पवित्र स्थान भी माना जाता है।



नवांशहर (Nawanshahr)


मनमोहक आकर्षक और सुखद अनुभव की अनुभूति कराने वाले पंजाब के नवांशहर से सतलुज नदी प्रवाहित होती है जो यहां की खूबसूरती और प्रजनन क्षमता को बढ़ाती है। अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में निर्मित इस शहर को प्राचीन काल में नौसर के नाम से जाना जाता था कहा जाता है कि नवाशहर का नाम अफगान सेना के सेना प्रमुख नौसर खान के नाम पर रखा गया है लेकिन वर्तमान में इस शहर को भगत सिंह नगर के नाम से जाना जाता है।

कृपाल सागर, सनेही मंदिर, गुरुद्वारा नानकसर, गुरुद्वारा गुरुप्रताप स्थलों के लिए प्रसिद्ध पंजाब का नवांशहर प्राकृतिक परिवेश और लोकप्रिय गंतव्य के साथ पर्यटकों को एक बेजोड़ अनुभव की अनुभूति कराता है यहां के गुरुद्वारे, किले और हवेलियां पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।



भटिंडा (Bathinda)


भटिंडा सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की भूमि का इतिहास रखती है अपने समृद्ध और शक्तिशाली इतिहास का प्रतीक भटिंडा प्राचीन स्मारकों और महान पर्यटक स्थलों के रूप में देखा जाता है 3000 साल पूर्व के स्मारक इस शहर में देखने को मिलते हैं यहां पर मुख्य पर्यटक स्थलों में रोज गार्डन, वीर तालाब चिड़ियाघर, लखी जंगल, किला मुबारक भठिंडा किला, धोबी बाजार मुख्य है।



जालंधर (Jalandhar)


जालंधर पंजाब की संस्कृति को देखने का सर्वोत्तम स्थान माना जाता है सिख धर्म और हिंदू धर्म के विशेष महत्व वाले जालंधर को मंदिरों का नगर भी कहा जाता है। इसके साथ साथ जालंधर को पंजाब के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है पुरातत्व विभाग के अनुसार जालंधर का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता और महाभारत कालीन माना जाता है ।ऐतिहासिक, धार्मिक दर्शनीय स्थलों के लिए प्रसिद्ध जालंधर में सीमा देवी तालाब और शीतला मंदिर से लेकर मैरी कैथेड्रल चर्च, इमाम नासिर जैसे भिन्न भिन्न प्रकार के मस्जिद दर्शनीय है इसके अतिरिक्त आप शहीद-ए-आजम संग्रहालय, रंगला पंजाब हवेली, तुलसी मंदिर और पृथ्वी ग्रह से जुड़े भिन्न- भिन्न ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन भी जालंधर में कर सकते हैं।



पटियाला (Patiala)


पंजाबी संस्कृति की सुंदर रचना के लिए प्रसिद्ध पटियाला राजपूत तथा मुगल शासकों की भूमि रही है समाचार पत्रों के शहर उपनाम से मशहूर पंजाब का यह जिला अपनी खूबसूरती और स्थापत्य कला का प्रतीक माना जाता है। पटियाला को विरासत स्थलों का शहर कहा जाता है यहां पर स्थित शाही समाधान, प्राचीन कोठियां, पटियाला का मोती बाग, रंग महल ,शीश महल, लाहौरी गेट, नाभा गेट ,समाना गेट,किला मुबारक परिसर,रनबास,किला बहादुर गढ़, काली मंदिर दुख निवारण साहिब, बराहरि उद्यान, लक्ष्मण झूला आदि खूबसूरत स्थल दर्शनीय और मनमोहक हैं।



घूमने के लिए सर्वोत्तम समय


गर्मियों के माह में पंजाब में गर्मी की अधिकता और बरसात में आद्रता होने के कारण अक्टूबर से मार्च माह घूमने के लिए सर्वोत्तम विकल्प हैं।


प्रसिद्ध चीजें


पंजाब शहर से खरीदारी करने के लिए पंजाब की यह चीजें विश्व भर में मशहूर है-

पटियाला सलवार ,पंजाबी परांदा, गुड, अचार, मिठाई पंजाबी जूतियां, दुपट्टे ,रंग बिरंगे आभूषण, असीम आदि।


कैसे पहुंचे 


हवाई मार्ग, रेलवे, सड़क परिवहन के ठोस नेटवर्क से संपन्न आप इन जगहों पर इन सभी माध्यमों द्वारा विजिट कर सकते हैं।


घूमते समय ध्यान रखने योग्य बातें


- सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।

- कोविड-19 के चलते मास्क पहनने की अनिवार्यता।

- सामाजिक समारोह और भीड़ में शामिल होने से बचें।

- कोविड-19 टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट आवश्यक।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)