what is gb whatsapp and why should not you use it
टेक ज्ञान

GB WhatsApp क्या है और इसके प्रयोग के क्या फायदे और नुक्सान हैं

भारत में काफी बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। इसके बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं। आज के समय में व्हाट्सएप एक ऐसा एप्लीकेशन बन गया है जिसका संबंध हमारी दिनचर्या से भी काफी गहरा होता जा रहा है। अब यह हमारे जीवन का एक जरूरी भाग बन चुका है। क्योंकि अब इसका उपयोग केवल युवा ही नहीं बल्कि बच्चे और बूढ़े भी काफी उत्सुकता से कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप कंपनी द्वारा भी अपने एप्लीकेशन में कई सारे नए-नए फीचर ऐड किए जा रहे हैं। 


कुछ समय पहले ही व्हाट्सएप अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ था और इस प्राइवेसी पॉलिसी के कारण व्हाट्सएप के कई यूजर्स इसे छोड़ टेलीग्राम और सिग्नल जैसे दूसरे एप्स भी इस्तेमाल करने लगे थे। परंतु आज भी व्हाट्सएप के काफी अधिक संख्या में यूजर मौजूद हैं इसके अलावा कोरोना काल के कारण और अधिक लोगों ने व्हाट्सएप का उपयोग करना शुरू कर दिया है। इन सभी चर्चाओं के साथ आजकल के समय में GB व्हाट्सएप का नाम भी काफी चर्चित हो रहा है। यह GB व्हाट्सएप आजकल गूगल सर्च पर भी ट्रेंड कर रहा है। यदि आप लोग GB व्हाट्सएप को डाउनलोड करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो एक बार इसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य जान लें। क्योंकि इसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। इस लेख के माध्यम से GB व्हाट्सएप के बारे में जानते हैं जरूरी बातें।


GB व्हाट्सएप आखिर है क्या


GB व्हाट्सएप के बारे में हो रही चर्चाओं को देखते हुए आपकी जानकारी के लिए यह स्पष्ट रूप से बता दें कि GB व्हाट्सएप ओरिजिनल व्हाट्सएप एप्लीकेशन का अपडेटेड या फिर नया वर्जन बिल्कुल भी नहीं है। बल्कि यह ओरिजिनल व्हाट्सएप का मॉडेड वर्जन अर्थात एक क्लोन ऐप है। इसका मतलब यह है कि इस GB व्हाट्सएप में ओरिजिनल व्हाट्सएप की तरह ही सभी फीचर्स जैसे मैसेज करना, वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉलिंग के अलावा कई सारी चैटिंग की सुविधाएं सभी उपलब्ध होते हैं और यह पूरी तरह से एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की तरह ही उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ओरिजिनल व्हाट्सएप के जैसे फंक्शन और कस्टमाइजेशन जैसे भी कई उपयोगी और अतिरिक्त फीचर यूजर्स को दिए जाते हैं। इसलिए इसे एक बेहतर और अच्छा मॉडेड वर्जन कहना कुछ गलत नहीं होगा। 


इस GB व्हाट्सएप को Has.007 नाम के सीनियर XDA ने तैयार किया है। इसके अलावा जीबी व्हाट्सएप को डाउनलोड करने की बात की जाए तो यह एप्लीकेशन डायरेक्ट गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं होता है। बल्कि इसे सर्च करके फोन में इंस्टॉल करना होता है। परंतु विशेषज्ञ इस तरह के मॉडेड वर्जन को इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देते। क्योंकि यह काफी हानिकारक भी हो सकता है।


ये सभी फीचर्स होंगे उपलब्ध


  • GB व्हाट्सएप को इस्तेमाल करने से यूजर्स को ओरिजिनल व्हाट्सएप के सभी फीचर्स के साथ-साथ एडिशनल और अतिरिक्त फीचर भी मिलते हैं।
  • इसके विभिन्न फीचर्स की बात करें तो इसमें लास्ट सीन को हाइड किया जा सकता है। 
  • इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति ग्रुप बनाता है तो उसके ग्रुप का नाम 32 करैक्टर तक सेव किया जा सकता है।
  • इसके साथ-साथ इसमें ऑटो रिप्लाई का फीचर भी उपलब्ध है।
  • इस GB व्हाट्सएप की सहायता से अपने मोबाइल डिवाइस में आप किसी भी व्यक्ति की व्हाट्सएप स्टोरी को सेव कर सकते हैं।
  • व्हाट्सएप की ही तरह इसमें विभिन्न तरह की फाइल को भी आसानी से एक दूसरे को साझा किया जा सकता है।
  • एक बेहतरीन फीचर की बात करें तो इस GB व्हाट्सएप में लोगों के स्टेटस भी कॉपी कर सकते हैं और ब्रॉडकास्ट के जरिए 600 लोगों तक मैसेज भेजने का ऑप्शन मिलता है।


GB व्हाट्सएप के उपयोग से हो सकता है नुकसान


  • GB व्हाट्सएप के उपयोग करने से आपको काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। जी हां! यह ऐप इंस्टॉल करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। क्योंकि इसमें आपकी पर्सनल डिटेल मांगी जाती है। इस वजह से यह जानकारी लीक हो सकती है। क्योंकि हैकर्स कभी भी आपके पर्सनल डाटा में सेंध लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप के इस मॉडेड वर्जन की एपीके फाइल डाउनलोड नहीं होती। यह प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं है। इस वजह से सुरक्षा कारणों से देखा जाए तो यह ऐप बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। इससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता है।
  • इसके साथ साइबर विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे ऐप का इस्तेमाल करना खतरनाक होता है और इससे आपका ओरिजिनल व्हाट्सएप अकाउंट भी ब्लॉक हो सकता है।
  • इसलिए यदि आप ऐसे किसी भी एप्लीकेशन का उपयोग करने की सोच रहे हैं तो एक बार इसके बारे में संपूर्ण जानकारी अवश्य ले लें। इससे आपके पर्सनल तथा प्रोफेशनल दोनों क्षेत्र खतरे में पड़ सकते हैं। इसलिए जितनी हो सके सावधानी बरतें और ऐसे मॉडेड वर्जन एप्स का उपयोग कम से कम करें।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)