2020 साल अब धीरे-धीरे गुजरने वाला है। इसका आखरी महीना दिसंबर चल रहा है। इस साल में ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं, जो विभिन्न कंपनियों द्वारा बनाये गए हैं। माना जा रहा है कि भले ही कोरोनावायरस के कारण 2020 साल पूरी दुनिया के लिए खतरनाक साबित हुआ हो, परंतु टेक्नोलॉजी के मामले में यह साल बहुत ही अच्छा रहा है। इसने टेक्नोलॉजी के मामले में भारत को एक नई पहचान दी है। इस साल कई नए इनोवेशंस भी देखने को मिल रहे हैं। वैसे तो भारत में अभी 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, परंतु फिर भी दो-तीन साल आगे सोचते हुए कंपनियों द्वारा विभिन्न 5G स्मार्ट फोंस बना दिए गए हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए यह बताया है कि उनकी कंपनी जिओ अगले ही साल की दूसरी छमाही में अपना 5जी सर्विस भारत में लाने के लिए तैयार है। इसलिए अब ग्राहकों की 5G फोंस पर अधिक नजर है। इसी सिलसिले में 5G नेटवर्क भारत में आने पर, फोन की आवश्यकता को देखते हुए, हम आपको 2020 में लॉन्च हुए विभिन्न 5G फोंस के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे ग्राहकों को यह जानने में आसानी होगी कि कौन सा 5G फोन उनके लिए उपयुक्त रहेगा और किसे वे अपने इस्तेमाल के लिए ले सकते हैं।
OPPO RENO 4 PRO
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो द्वारा इस साल के जुलाई महीने में यह 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत ₹34,990 बताई गई है। यह कीमत 8GB रैम और 28 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है तथा 4 रियर कैमरे के साथ यह फोन मिलता है।
कैमरे की बात की जाए तो पहला लेंस 38 मेगापिक्सल का sony IMX586 सेंसर के साथ मिलता है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है, तीसरा 2mp का मैक्रो लेंस तथा चौथा 2 एमपी का मोनो लेंस उपलब्ध है। सेल्फी के लिए 32mp का कैमरा दिया गया है।
REALME X50 PRO
रियल मी कंपनी ने अपने दमदार फोन्स से ग्राहकों के मन पर गहरी छाप छोड़ी है। अब रियल मी द्वारा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला Realme X50 pro फोन लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत ₹34,999 बताई जा रही है। इसके 12gb रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹40,999 का मिलता है।
इसकी विशेषताओं की बात की जाए तो इस फोन में 180Hz सैंपल रेट और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले मिलता है, जो 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले है। इसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है एवं यह फोन HDR 10 प्लस से सर्टिफाइड किया गया है। इस फोन में 4 रियर कैमरे उपलब्ध हैं जिनमें सबसे मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का मिलता है। इसमें डुअल सेल्फी कैमरा उपलब्ध है जिसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के 2 लेंस मिलते हैं।
Mi 10T smartphone
इस स्मार्टफोन की बात करें तो शाओमी कंपनी द्वारा यह स्मार्टफोन अक्टूबर 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें Mi 10T तथा Mi 10T Pro दो फोन लांच किए गए थे। बताया जा रहा है कि यह दोनों ही फोन 5G सपोर्ट के साथ मिलते हैं। इनमें Mi 10T के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को लगभग ₹35,999 का बताया जा रहा है। इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 37,999 रुपए में मिलता है।
इसे भी पढ़ें : साल 2026 तक भारत के लोगों के पास होगी 5G कनेक्टिविटी
Mi10 प्रो स्मार्टफोन की बात की जाए तो इसके 8GB रैम तथा 128GB वेरिएंट को ₹39,999 में बेचा जा रहा है। कैमरे के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेट उपलब्ध है। जिसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ-साथ इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन की क्वालिटी भी उपलब्ध है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा मैक्रो लेंस 5 मेगापिक्सल का तथा सेल्फी लेंस 20 मेगापिक्सल का उपलब्ध है। बाजार में इस फोन के तीन कलर वेरिएंट मिलते हैं, जिसमें ऑरोरा ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक तथा लूनर सिल्वर शामिल हैं।
MOTO G 5G
मोटरोला कंपनी द्वारा भारतीय बाजार में दिसंबर माह की शुरुआत के दिनों में अपने नए 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। इस फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को ₹20,999 में बेचा जा रहा है। इस मोबाइल फोन को विभिन्न ऑनलाइन साइट से खरीदा जा सकता है। कुछ विशेष फीचर्स की बात की जाए तो मोटरोला 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलती है तथा स्नैपड्रेगन 750जी प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है।
IQOO 3 5G Smartphone
आई को कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। जिसमें एक 5जी मॉडल है जिसे ₹44,990 का बताया जा रहा है। दूसरी ओर इसके 4G मॉडल के 8GB रैम तथा 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को ₹29,990 में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को फरवरी में भारतीय बाजारों में ग्राहकों के लिए लाया गया था।
इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। इस फोन का रिस्पांस रेट 180 Hz है तथा मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 865 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 650 जीपीयू मौजूद है। कैमरे की बात की जाए तो इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी सेंसर उपलब्ध है। 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इसमें मिलता है। इनके साथ फ्रंट कैमरे के लिए 16 मेगापिक्सल का लेंस उपलब्ध है।
ONE PLUS 8T
स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस द्वारा अक्टूबर महीने में यह फोन लॉन्च किया गया था। वनप्लस कंपनी के इस फोन का दाम ₹42,999 बताया जा रहा है, जो कि इसके 8GB रैम तथा 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। दूसरी ओर इस फोन के 12gb रैम और 256gb स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग ₹45,999 है।
विभिन्न स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुएड एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है।मल्टी टास्किंग के लिए स्नैपड्रेगन 865 प्रोसेसर तथा एड्रेनो 650 जीपीयू इसमें मिलता है। वनप्लस 8टी स्मार्टफोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी imx586 सेंसर है, दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का imx481 अल्ट्रा वाइड सेंसर है, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 2 मेगापिक्सल का लेंस उपलब्ध है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल किया गया है।
IPHONE 12 SERIES
आईफोन मेकर कंपनी एप्पल द्वारा आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में 5G के साथ 4 आईफोन्स को लॉन्च किया गया है। ये 4 आईफोन्स हैं आईफोन 12 मिनी, आईफोन12, आईफोन12 प्रो तथा आईफोन12 प्रो मैक्स। इन सभी आईफोंस में एप्पल का नया चिपसेट A14 बायोनिक दिया गया है। इसके साथ-साथ बॉक्स में एडाप्टर और एयर फोन नहीं मिलता है। इन चार आईफोंस में से सबसे छोटा आईफोन iphone12 मिनी है, जो सबसे सस्ता भी है। इस सीरीज का शुरुआती दाम बाजार में ₹69,900 है।
ONEPLUS NORD 5G SMARTPHONE
स्मार्टफोंस निर्माता कंपनी वनप्लस द्वारा साल 2020 के जुलाई महीने में अपना एक और शानदार फोन भारतीय बाजार में लाया गया था। इस फोन की कीमत बाजार में ₹24,999 है, जो कि इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। इसका 8GB रैम तथा 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 27,999 रुपए में मिलता है और 12gb रैम तथा 256gb स्टोरेज वाला टॉप वैरियंट ₹29,999 में उपलब्ध है।
इस फोन के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुएड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। स्पीड और मल्टी टास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 765जी ओक्टा कोर प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है।
भारत में साल 2020 में लॉन्च होने वाले अन्य दमदार 5G फोन्स Motorola Razr 5G, Samsung galaxy note 20 सीरीज, Moto edge plus आदि हैं।





