mi-smart-watch-and-band
टेक ज्ञान - AI

भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं Xiaomi Smartwatch and Band

चीनी कंपनी शाओमी अब स्मार्टफोन्स के बाद भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च करने की सोच रही है। वैसे तो अब कई मोबाइल कंपनियां दुनिया के सामने स्वयं को अच्छा दावेदार साबित करने की होड में सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट्स जल्दी लांच कर रही हैं और अब स्मार्टफोन्स के साथ स्मार्टवॉचेस को भी लॉन्च करने में पीछे नहीं रहना चाहती हैं। 

आजकल में ही स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपनी स्मार्ट वॉच लॉन्च की अब यही लॉन्चिंग शाओमी करने जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Smartwatch and Band 5 साथ-साथ भारतीय बाजारों में लॉन्च होने को तैयार है।

दरअसल इस कंपनी ने पिछले महीने ही Mi वॉच color स्मार्ट वॉच को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। खबर यह है कि इसी स्मार्टवॉच को Mi वॉच Revolve के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

टिपस्टर इशान अग्रवाल ने दावा किया है कि यह स्मार्टवॉच भारत में 6000 रुपये की हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार भी वॉच Revolve Mi वॉच color का ही अपग्रेड मॉडल होगा और चीन के बाहर देशों में लॉन्च किया जायेगा।

चीन में इन दोनों mi वॉच color की कीमत CNY 599 (लगभग 6400 रुपये) और mi बैंड 5 की कीमत CNY 189 (लगभग 2000 रुपये) थी। कहा जा रहा है कि भारतीय मार्केट में भी इसकी कीमत आसपास हो सकती है।

आइये जानते हैं इस स्मार्ट वॉच और mi बैंड 5 के स्पेशल फीचर्स के बारे में...


Mi स्मार्टवॉच के फीचर्स

 

गौरतलब है यदि mi वॉच Revolve भी mi वॉच color का ही अपग्रेड वर्जन है तो इसमें भी ये फीचर्स जरूर होने चाहिए: 

एक 420 mAh की बैटरी जो कि एक ही चार्ज में 14 दिनों तक चले इसके साथ ही 1.39 इंच (454× 454 पिक्सल) डिस्प्ले होनी चाहिए। 

Mi वॉच color में 5 atm वाटर रेसिस्टेनसिंग क्वालिटी है जबकि 10 डिग्री तक के तापमान में गिरावट आने पर भी यह काम करता है।इसमें ब्लूटूथ, जीपीएस और ग्लोनास भी दिया गया है।

आप इन Smart Band को भी Amazon में देख सकते हैं : 






10 स्पोर्ट्स मोड्स जैसे स्विमिंग, साइक्लिंग, रनिंग आदि ट्रेकिंग के लिए दिए गए हैं। कॉस्टेमैजेशन के लिए 10 वॉच फेस विकल्प 24 घण्टे हार्ट रेट ट्रेकिंग, स्लिप ट्रेकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ दिया गया है।


Mi बैंड 5 फीचर्स


Mi बैंड की एनएफसी वेरिएंट की बैटरी 14 दिनों तक तथा स्टैंडर्ड वर्जन की 20 दिनों तक चल सकती है। इसमें 1.1 इंच की कलर्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गयी है। इसके फिटनेस ट्रेक में 11 स्पोर्ट्स मोड हैं और 100 एनिमेटेड वॉच फेस हैं। 

यह बैंड पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस के साथ आता है जो कि आपको बेहतर तरीके से ट्रेक करने में मदद करेगा। 40% अधिक सटीकता के साथ नींद पैटर्न को ट्रैक करने के लिए स्लीप मोनिटरिंग सिस्टम भी इसमें मौजूद है। ये मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिससे बैंड को बिना हटाये भी यह चार्ज हो जाता है। 

इसे भी पढ़े : बेहतर डिस्काउंट व शानदार मूल्य में आ गई Samsung Galaxy Watch 3


यह बैंड फीमेल वुमन हेल्थ मोड के साथ आता है जिससे फीमेल यूज़र्स मेंस्ट्रुअल साइकिल को ट्रैक कर सकती हैं। इसमे हार्ट रेट सेंसर भी मौजूद है।

इन सबके अलावा इसमें नया फीचर यह है की इसमे रिमोट कंट्रोल कैमरा है जो मोबाइल से फोटो खींचने में मदद करता है। इसमें इनबिल्ड माइक्रोफोन है जो वॉइस कमांडिंग का काम करता है।


अंततः mi स्मार्ट वॉच में आपको काफी आकर्षक फीचर्स जैसे 1.49 इंच डिस्प्ले और स्लीप ट्रेकिंग आदि देखने को मिलते हैं जहाँ mi बैंड 5 में भी कलर्ड डिस्प्ले और रिमोट कंट्रोल कैमरा के साथ माइक्रोफोन इसे लेने के लिए बेस्ट बनाता है।