Google Play Music will be closed from February 24
टेक ज्ञान - AI

Google Play Music 24 फरवरी से हो जाएगा बंद, यूट्यूब म्यूजिक के साथ रीप्लेस

विश्व में सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को सपोर्ट करने वाला गूगल प्ले म्यूजिक ऐप अब बंद होने वाला है यह बात स्वयं गूगल कंपनी ने ही कही है  गूगल की एक रिपोर्ट के अनुसार यह बात स्पष्ट रूप से निकल कर आई है कि 24 फरवरी तक गूगल प्ले म्यूजिक हटा दिया जाएगा और यदि कोई यूजर 24 फरवरी तक अपने डाटा को सेव नहीं कर पाता है तो उसका संपूर्ण डाटा स्वयं ही डिलीट हो जाएगा। यह चेतावनी गूगल प्ले म्यूजिक ऐप को खोलने पर भी मिल रही है।

जो भी यूजर्स गूगल प्ले म्यूजिक ऐप से संगीत का आनंद लेते थे उनके लिए यह सिचुएशन चिंता में जाने लायक तो लग रही है परंतु इसका समाधान भी गूगल  साथ में दे रहा है जिसका समाधान यह है कि आप यूट्यूब म्यूजिक ऐप से भी अपना मनपसंद गाना सुन सकते है और अपनी फेवरेट प्लेलिस्ट को गूगल प्ले म्यूजिक ऐप से युटुब म्यूजिक एप पर ट्रांसफर कर सकते हैं।


कैसे करें गूगल प्ले म्यूजिक को यूट्यूब प्ले म्यूजिक में ट्रांसफर (How to Transfer Google Play Music to YouTube Play Music)


गूगल प्ले म्यूजिक की लाइब्रेरी में आपके द्वारा खरीदी गए गाने ,आपके द्वारा अपलोड किए गए गाने, आपकी मनपसंद गानों की प्लेलिस्ट आप एक क्लिक के द्वारा यूट्यूब म्यूजिक ऐप पर ट्रांसफर कर सकते हैं  यह प्रक्रिया  मात्र एक क्लिक की है।
यह सुविधा आप तभी ले सकते हैं जब आपके पास यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम की सदस्यता हो यदि आपके पास यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम की सदस्यता नहीं है तो आप अन्य ऐप पर भी अपने गाने ट्रांसफर करा सकते हैं ।
जो पहले से ही गूगल प्ले म्यूजिक की सदस्यता और लिए हुए हैं उनके शुल्क में कोई भी बदलाव नहीं होगा ट्रांसफर करने पर आपके लाइब्रेरी की गाने यूट्यूब म्यूजिक में दिखने लगेंगे ।
यदि बिलिंग आदि की समस्या हुई तो इसकी पुष्टि आपके ईमेल के द्वारा कर दी जाएगी आपके द्वारा खरीदे गए  गाने और अपलोड किए हुए गाने यूट्यूब म्यूजिक ऐप पर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे लेकिन अगर लाइसेंस या सदस्यता से जुड़ी कोई भी समस्या आती है तो इसकी सूचना आपके ईमेल में भेज दी जाएगी।


इसे भी पढ़ें: गूगल ने लॉन्च किया यह खास फीचर मैप्स के जरिए अब आप जान सकोगे बस या ट्रेन में कितनी है भीड़


यूट्यूब म्यूजिक ऐप पर कैसे ढूंढे ट्रांसफर संगीत ?


यूट्यूब म्यूजिक एप्लीकेशन में जाकर 'लाइब्रेरी' पर टैप करें 'लाइब्रेरी' के पश्चात 'प्ले लिस्ट'में टैप करके आपको पसंदीदा प्लेलिस्ट का ऑप्शन मिलेगा उस पर जाकर टाइप करें और आपके मनपसंद संगीत प्ले लिस्ट आपके सामने होगी जिसे आप सुन व देख सकते हैं ।


यूट्यूब म्यूजिक ऐप पर आप ये  संगीत नहीं कर पाएंगे ट्रांसफर


यूट्यूब म्यूजिक ऐप आपकी संगीत की लगभग सारी फाइल्स ट्रांसफर हो जाएंगे परंतु जिन भी गानों के आगे रेडियो लिखा होगा वह गाने ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे ।
यदि आप किसी कलाकार के या किसी रेडियो स्टेशन के गाने सुनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यूट्यूब म्यूजिक ऐप पर ही अपने पसंदीदा कलाकार का नाम व रेडियो स्टेशन के नाम को सर्च करना होगा जिससे आप अपने पसंदीदा कलाकार को सुन सकते हैं।