Twitter Engagements
टेक ज्ञान

Twitter Engagements में PM मोदी सबसे लोकप्रिय भारतीय, खेल जगत में कोहली, बॉलीवुड में सोनू सूद टॉप पर

सोशल मीडिया एनालिटिक्स फॉर्म Twitter ने हाल ही में अक्टूबर 2020 के ट्विटर एंगेजमेंट रिपोर्ट जारी की है। ‌ पीएम मोदी सबसे पसंदीदा राजनेता के साथ ही, सबसे पसंदीदा भारतीय भी बन गए हैं।  Twitter की इस रिपोर्ट के मुताबिक़, पीएम मोदी, अभिनेता सोनू सूद, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा की ट्विटर इंगेजमेंट पिछले महीने सबसे ज्यादा रही। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने अपनी एंगेजमेंट रिपोर्ट के साथ सबसे पसंदीदा भारतीय व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है। इंगेजमेंट ट्वीटीट ने अपनी एंगेजमेंट रिपोर्ट 20 कैटिगरीज में जारी की है, जिनमें राजनेता, ‌ बिजनेस लीडर्स, फाउंडर और इन्वेस्टर्स, पत्रकार, लेखक, शेफ, खिलाड़ी, कॉमेडियन और मूवी स्टार्स शामिल है। इस रिपोर्ट में अक्टूबर माह में इन कैटिगरीज के यूजर्स के अकाउंट पर एंगेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई। ‌

रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं, जिन्हें अक्टूबर माह में तकरीबन 72 लाख से ज्यादा एंगेजमेंट मिले हैं। तो वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रहे, जिन्हें 35 लाख ट्विटर एंगेजमेंट हासिल हुए हैं। इसकी जानकारी सोशल मीडिया एनालिस्ट फर्म Twitter ने दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक Twitter Engagements की अक्टूबर रैंकिंग में विराट कोहली को तीसरे, तो वहीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को चौथी रैंक प्राप्त हुई। 


रैंकिंग पैमाना 


रैंकिंग को तय करने के लिए रिट्वीट और लाइक्स को आधार माना गया, जबकि टि्वटर इंगेजमेंट में कमेंट को शामिल नहीं किया गया। इसमें ओरिजिनल ट्वीट और ट्वीट रिप्लाई को शामिल किया गया, जबकि प्योर रिट्वीट के डाटा को शामिल नहीं किया गया है। 


पॉलिटिक्स में पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी 


पॉलिटिक्स कैटेगरी में पीएम मोदी का टि्वटर इंगेजमेंट सबसे अधिक 72 लाख यानी 7.2 मिलियन रहा, जबकि दूसरे स्थान पर 3.5 मिलियन इंगेजमेंट के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रहा। तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो चौथे स्थान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को टि्वटर इंगेजमेंट प्राप्त हुए।


इसे भी पढ़ें : भारत में धमाकेदार वापसी को तैयार PUBG, यह है नया वर्जन


तेजस्वी रहे नीतीश से आगे 


रिपोर्ट के मुताबिक, राजद नेता तेजस्वी यादव के अकाउंट का इंगेजमेंट 1.24 मिलियन रहा, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इंगेजमेंट 1.23 मिलियन रहा।

टॉपटेन राजनेताओं की लिस्ट में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा आठवें नंबर पर हैं जिनका टि्वटर इंगेजमेंट 1.1 मिलियन रहा। वहीं डॉ कुमार विश्वास के हैंडल पर 1.2 मिलियन इंगेजमेंट रहा।


बॉलीवुड में सोनू सूद टॉप पर 


कोरोना महामारी के सबसे बुरे दौर में सोनू सूद ने लाखों प्रवासी व मजदूर भाइयों को उनके घर तक पहुंचाया। जिनकी मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना की गई। इसी दौरान वे अब सलमान खान, शाहरुख खान जैसे दिक्कज स्टार को पीछे छोड़ कर टि्वटर इंगेजमेंट में पहले स्थान पर काबिज हुए हैं। जिन्हें कुल 24 लाख एंगेजमेंट प्राप्त हुए।


Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)