Health Benefits of Black Soil
हेल्थ

काली मिट्टी का लेप शरीर के लिए लाभदायक | Health Benefits of Black Soil

हमारे सभी में विभिन्न प्रकार के तत्व मौजूद हैं, शरीर में महत्वपूर्ण ऊतकों में से एक 'रक्त' (Blood), जिसे बनाने में आयरन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में यदि व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है तो काली मिट्टी का उपचार फायदेमंद साबित हो सकता है।


हमारा देश विविधता में एकता का प्रतीक है। यह न सिर्फ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तौर पर ही विविध है अपितु भौगोलिक व वानस्पतिक दृष्टि से भी विविधता को प्रदर्शित करता है। कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न प्रकार की मृदा ‌देखने को मिलती है जिस कारण भिन्न-भिन्न प्रकार की फसलें उत्पन्न की जाती है। ‌ कहीं जलोढ़ मिट्टी तो कहीं काली, ‌ भूरी व लेटराइट मिट्टी अधिक पाई जाती है। इन सभी मिट्टी का अलग गुण होता है जिस कारण ये अलग-अलग फसलें उत्पन्न करती हैं। Health Benefits of Black Soil


मिट्टी का औषधीय गुण:


मिट्टी के कई फायदे हमारे दैनिक जीवन में होते हैं; जो उपजाऊ के साथ-साथ उर्वरकता को भी बढ़ाते हैं। आज हम आपको काली मिट्टी के उर्वरकीय लाभ के साथ-साथ औषधीय लाभ भी बताएंगे। काली मिट्टी को रेगुर मिट्टी, कपास मिट्टी या लावा मिट्टी भी कहा जाता है। 


मिट्टी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, प्राचीन समय से कई समस्याओं के लिए प्राकृतिक उपचार के तौर पर मिट्टी का प्रयोग किया जाता रहा है। आयुर्वेद में मिट्टी का लेप लगाकर कई बीमारियों का इलाज किया जाता है, इसके पीछे मान्यता यह भी है कि हमारा शरीर जिन पंच तत्वों से मिलकर बना है उनमें से मिट्टी भी एक है। 


काली मिट्टी का रंग काला होने के कारण इसमें आयरन (Fe) की मात्रा अधिक होती है। शरीर में खून की प्रक्रिया में आयरन अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है, जो कि खून में उपस्थित हिमोग्लोबिन में पाया जाता है। जिन लोगों‌ में हिमोग्लोबिन की कमी होती है उनके लिए काली मिट्टी का उपचार फायदेमंद साबित हो सकता है। काली मिट्टी से शरीर की कई प्रकार की अस्वस्थता को दूर किया जा सकता है। यह शरीर की गंदगी को शोक कर ठंडक पहुंचाने का काम करती है, इसमें मौजूद तत्व त्वचा के लिए भी लाभदायक होते हैं।


काली मिट्टी का उपयोग पेचिश, ऐंठन और अतिसार जैसे पेट संबंधी बीमारियों में किया जा सकता है। काली मिट्टी की पट्टी को गठिया में बांधने पर लाभ मिलता हैं। मासिक धर्म के समय होने वाली पीड़ा को भी इससे दूर किया जा सकता है।


इसे भी पढ़ें: आयोडीन तत्व की कमी से होने वाले रोग | Prevention of Iodine Deficiency


मिट्टी में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो अनाज के माध्यम से भोजन के रूप में हमारे शरीर में पहुंचते हैं और शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करते हैं। काली मिट्टी के साथ ही अन्य मिट्टी भी हमारे लिए लाभदायक होती है जो हमारे जीवन का आधार हैं। हमें अधिक से अधिक मात्रा में मृदा को संरक्षित करना चाहिए।


डिस्क्लेमर: यह टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं, इन्हे किसी डॉक्टर या फिर स्वस्थ्य स्पेशलिस्ट की सलाह के तौर पर न लें, बिमारी या किसी संक्रमण की स्थिति में डॉक्टर की सलाह से ही अपना इलाज करवाएं।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)