man lago yaar fakiri me by kabir das
कविता

मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में - कबीर दास

मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

जो सुख पाऊँ राम भजन में
सो सुख नाहिं अमीरी में
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

भला बुरा सब का सुनलीजै
कर गुजरान गरीबी में
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

आखिर यह तन छार मिलेगा
कहाँ फिरत मग़रूरी में
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

प्रेम नगर में रहनी हमारी
साहिब मिले सबूरी में
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥

कहत कबीर सुनो भयी साधो
साहिब मिले सबूरी में
मन लाग्यो मेरो यार फ़कीरी में॥
इसे भी पढ़ें: घर की याद - भवानीप्रसाद मिश्र - Ghar ki Yaad by Bhawani Prasad Mishra

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)