Never search these terms on google
टेक ज्ञान

गूगल पर कभी भी ये चीजें न करें सर्च, वरना हो सकती हैं जेल की सजा

यदि किसी भी व्यक्ति को किसी चीज के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो उसे तुरंत गूगल करने की सलाह दी जाती है। गूगल शब्द को सुनकर ही मन में हर सवाल का जवाब देने वाले गूगल ऐप का ख्याल आता है। भारत समेत पूरे विश्व में इंटरनेट का प्रयोग करने वाला हर व्यक्ति गूगल से वाकिफ है। क्योंकि यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर किसी भी महवपूर्ण सवाल का जवाब मिल जाता है। इसके अलावा कहीं जाने का रास्ता ढूंढना हो तो वह जगह और जाने का रूट भी आसानी से सर्च किया जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि गूगल सभी सवालों के जवाब दे सकता है और आजकल लोगों की डिक्शनरी से लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारियों का भंडार बना हुआ है।

 

गूगल की इस सर्विस का फायदा कोई भी स्मार्टफोन यूजर्स उठा सकते हैं। इसके अलावा लैपटॉप और डेस्कटॉप जैसी डिवाइसेज पर भी गूगल कई प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाता है। फिर भी आप में से कुछ ही लोग इस बात को जानते होंगे कि गूगल पर कुछ चीजों के जवाब ढूंढना खतरे से खाली नहीं है। जी हां! यह बात बिल्कुल सही है। गूगल पर कुछ ऐसी चीजों को सर्च करना आपके लिए काफी महंगा साबित हो सकता है और इसके लिए जेल जैसी बड़ी सजा भी दी जा सकती है। आज आपको इस लेख के माध्यम से गूगल पर सर्च होने वाली कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया जा रहा है जिनको भूल कर भी गूगल पर कभी सर्च नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे काफी बड़ी मुश्किल आपको उठानी पड़ सकती है।


अपनी ईमेल आईडी को सर्च करना पड़ सकता है भारी


जी हां! गूगल पर अपनी ईमेल आईडी को कभी भी सर्च ना करें। इससे भारी नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग हंसी मजाक के बहाने अपनी ईमेल आईडी को गूगल पर सर्च करते हैं परंतु ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। दरअसल ईमेल आईडी सर्च करने से आपका अकाउंट डेटा लीक हो सकता है। इससे आपका पासवर्ड और ईमेल आईडी हैक हो सकती है और स्पैम में फंसने के चांसेस कई ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसलिए भूल कर भी कभी ईमेल आईडी को गूगल पर सर्च ना करें।


कूपन कोड के चक्कर में ना पड़ें


आजकल के समय में कूपन कोड स्कैम अलग अलग प्रकार के फ़्रॉड्स की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर चल रहा है। इस कूपन कोड फ्रॉड को कई तरीकों से किया जा सकता है। इनमें कई बार लोगों से एक विशेष प्रकार के लिंक को शेयर करके या फिर कई अन्य तरीके से कूपन के माध्यम से कैशबैक और कई शानदार ऑफर जितने का हवाला दिया जाता है। ऐसे में लोग गूगल पर सर्च करके इस तरह की कूपन की खोज करने लगते हैं। परंतु गूगल करने से आपको कई सारी फर्जी वेबसाइट मिल जाती हैं और इन वेबसाइट्स के माध्यम से ही कूपन कोड फ्रॉड जैसी धोखाधड़ी आपके साथ हो सकती है। इसलिए कभी भी कूपन कोड वाली वेबसाइट के चक्कर में पड़ने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। क्योंकि यह आपके लिए एक बड़ी परेशानी लेकर आ सकता है।


विभिन्न प्रकार की दवाइयों और इलाज के लिए ना करें सर्च


आजकल गूगल पर सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध होने के कारण लोग हर छोटी-बड़ी जानकारी और सवालों के जवाब के लिए गूगल करने लगते हैं। अक्सर लोग दवाइयों के लिए भी गूगल से जानकारी एकत्र करने लगते हैं। दवाइयों और उसका इलाज ढूंढने के लिए गूगल किसी भी तरह से ऑथेंटिक नहीं है। जी हां! आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल पर दवाई या इसके इलाज जैसी जानकारियां ढूंढना जान के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। 


दरअसल गूगल पर किसी भी प्रकार की ऑथेंटिक जानकारी नहीं मिलती और ना ही किसी डॉक्टर के द्वारा प्रिस्क्रिप्शन के साथ दी गई जानकारियां उपलब्ध होती हैं। बल्कि इस प्लेटफार्म पर लोग तरह-तरह की बीमारियों के तरह-तरह के इलाज बताते हैं। इनसे व्यक्ति की जान को भी खतरा हो सकता है। इसलिए जितना हो सके इस प्रकार की जानकारियों के लिए गूगल नहीं बल्कि डॉक्टर की सलाह लें और बीमारी होने या दवाइयों की जानकारी के लिए डॉक्टर से मिलें।


इन चीजों के बारे में कभी ना करें सर्च


गूगल पर बम बनाने के तरीके को सर्च करने से एक बड़ी मुसीबत आप के पल्ले पड़ सकती है। यहां तक कि इस परेशानी के कारण आप को जेल भी जाना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बम बनाने के तरीके खोजने या फिर इससे संबंधित किसी भी चीज के बारे में सर्च करने से आप को जेल हो सकती है। क्योंकि इन चीजों पर सर्च करना अवैध माना जाता है और यदि कोई व्यक्ति इनकी खोज करता है तो उसके फोन का ip-address डायरेक्ट सुरक्षा एजेंसियों के पास चला जाता है। इसके बाद ये सुरक्षा एजेंसियां व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करके उसे जेल भेजने जैसी प्रक्रियाओं को संपन्न करवा सकती हैं। इसलिए जितना हो सके इस चीज से बचे रहें और गूगल पर कभी भी ऐसी चीजें सर्च ना करें।


इसे भी पढ़ें: अपने पर्सनल डेटा को बचाना चाहते है हैकर्स से तो जान लीजिये ये 8 तरीके


कस्टमर केयर नंबर गूगल पर कभी ना खोजें


डिजिटलीकरण के इस दौर में सारे कार्य डिजिटल तरीके से संपन्न हो रहे हैं। इसके साथ-साथ कई बार साइबर फ्रॉड जैसे मामले भी सामने आ जाते हैं। दरअसल साइबर फ्रॉड करने वाले लोग विभिन्न प्रकार के तरीकों से अपने कार्य को अंजाम देते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण तरीका है कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कई रूपयों की चपत लगा देना। 


दरअसल साइबर क्राइम से जुड़े ऐसे लोग गूगल पर बैंकों के गलत कस्टमर केयर नंबर डाल देते हैं। इससे गूगल पर कस्टमर केयर नंबर को सर्च करने वाले व्यक्तियों के द्वारा इस नंबर की मदद से कई लोगों को चूना लगाना बेहद आसान है। इसके लिए आवश्यक है कि लोग गूगल पर इस तरह के नंबरों को सर्च करना बंद कर दें। यदि आपको किसी भी बैंक या अन्य पेमेंट सर्विस के कस्टमर केयर का नंबर चाहिए तो उसकी ऑफिशल वेबसाइट या फिर ऑथेंटिक ऐप के माध्यम से ही नंबर लें। इस तरह से गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लेने पर आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। यह बिल्कुल भी सही तरीका नहीं है। जितना हो सके इस तरह के कार्यों के लिए गूगल का उपयोग ना करें।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)