मशहूर पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना से आज इंतकाल हो गया। रोहित सरदाना लम्बे समय तक ज़ी न्यूज़ में काम कर रहे थे और 2017 में उन्होंने आजतक को ज्वाइन किया। उनके शो दंगल को लोग बहुत पसंद करते थे। ज़ी न्यूज़ में भी उनका शो ताल ठोक के बड़ा हिट हुआ था। 2018 में रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरुस्कार से नवाज़ा गया था।
रोहित सरदाना के निधन पर देश भर में शोक व्यक्त किया जा रहा है जिसे लोग सोशल मीडिया के द्वारा व्यक्त कर रहे हैं। खबर सुनकर लोग स्तब्ध हैं। सरदाना रिपोर्टिंग के अपने सीधे तरीके के कारण बेहद लोकप्रिय थे।
उनके ट्विटर अकाउंट पर पिछले कुछ पोस्ट से पता चलता है कि रोहित सरदाना खुद खराब स्वास्थ्य के बावजूद भी लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। वह उन लोगों की एसओएस कॉल साझा कर रहे थे, जिन्हें कोरोनोवायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच सुविधाओं की आवश्यकता थी।