LG Wing Smartphone Launch
टेक ज्ञान - AI

रोटेटिंग स्क्रीन वाला LG Wing Smartphone Launch

स्मार्टफोन कंपनी LG ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका नाम LG Wing बताया जा रहा है। इस फ़ोन का एक विशेष फीचर्स यह है कि इसमें दो डिस्प्ले दिए गए हैं  जिसमें से एक को 90 डिग्री तक घुमाया जा सकता है।


दक्षिण कोरिया की कंपनी LG ने बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन LG Wing भारतीय बाजार में लांच किया है। LG का यह शानदार स्मार्टफोन भारत में लगभग ₹69,990 की कीमत में मिल रहा है। विशेषताओं की बात की जाए तो इस फोन में एक यूनीक फीचर यह है कि इसमें दो स्क्रीन दिए गए हैं जिसमें कि एक swivel स्क्रीन है जिसे 90 डिग्री तक घड़ी की सुई की दिशा में घुमाया जा सकता है और  इससे दोनों स्क्रीन में Tअक्षर का शेप बन जाता है तथा इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप भी उपलब्ध है। यह फोन वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। इस फोन की लॉन्चिंग को सोशल मीडिया पर या फिर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।


इसे भी पढ़ें: Huawei Mate 40, Mate 40 Pro और Mate 40 Pro+ हुए लॉन्च


आइए अब जानते हैं कि इस फोन की खासियत क्या है और क्या खास हैं इसके स्पेसिफिकेशन


कीमत और कब से होगा उपलब्ध


भारतीय बाजार में LG के इस नए स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए तो यह कीमत 69,990 रुपए रखी गई है जो कि इस फोन के 128GB वाले वेरिएंट की कीमत है। इस फोन का 256GB वाला मॉडल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। दरअसल इस फोन को पहले दक्षिण कोरिया के मार्केट में लॉन्च किया गया था और वहां इसके 128GB वाले इस वेरिएंट की कीमत KRW 1,098,900 यानी कि लगभग ₹71,400 है। यह फोन दो कलर में ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा ऑरोरा ग्रे और इल्यूजन स्काई कलर। उपलब्धता की बात की जाए तो इसकी बिक्री 9 नवंबर से भारतीय ग्राहकों के लिए शुरू होगी। LG Wing Smartphone Launch

 

स्पेसिफिकेशन


डिस्प्ले तथा ऑपरेटिंग सिस्टम


LG Wing स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें दो डिस्प्ले मौजूद हैं जिसमें से प्राइमरी स्क्रीन 6.8 इंच (17.27cm) तथा 1080×2440 पिक्सेल है और सेकेंडरी स्क्रीन 3.9 इंच की दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:5:9 है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड V10 (Q) ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।


प्रोसेसर तथा बैटरी


इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 765 5G चिपसेट के साथ ऑक्टा कोर (2.4GHz, single core, kryo 475 + 2.2GHz, single core, kryo 475 + 1.8GHz, Hexa core, kryo 475) प्रोसेसर दिया गया है तथा एड्रेनो 620 GPU भी उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है।


General

Brand LG
Model Wing
Release Date 14 September 2020
Form Factor Touchscreen
Dimensions(mm) 169.50 x 74.50 x 10.90
Weight(g) 260
Battery capacity(mAh) 4000
Fast Charging Yes
Colours Aurora Gray, Illusion Sky

Display

Screen size(inches) 6.8
Resolution 1080 x 2460 pixels

Hardware

Processor octa-core
Processor make Qualcomm Snapdragon 765G
RAM 8GB
Internal Storage 128GB
Expandable Storage Type microSD
Expandable Storage up to(GB) 2000

Camera

Rear Camera 64-megapixel (f/1.8, 0.8-micron) + 13-megapixel (f/1.9, 1.0-micron) + 12-megapixel (f/2.2, 1.4-micron)
Front Camera 32-megapixel (f/1.9, 0.8-micron)

Software

Operating System Android 10
Skin Q OS

Connectivity

Bluetooth Yes, v 5.00
Headphones 3.5mm
Number of SIMs 2

Sensors



कैमरा


LG बैंक स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64 एमपी का प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और 12MP का तीसरा सेंसर शामिल है तथा सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP का पॉप अप कैमरा भी उपलब्ध है। इस तरह इस फोन में कैमरे के खास फीचर की बात की जाए तो उसके लिए गिंबर मोशन कैमरा टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई गई है जिसकी मदद से वीडियोग्राफी करते वक्त वीडियो कम हिलती है।


स्टोरेज और डाइमेंशन


डायमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की मोटाई 10.9 mm है तथा इसका वजन 260 ग्राम तक है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 8GB रैम और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड का प्रयोग कर 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।


सेंसर तथा कनेक्टिविटी


LG wing स्मार्टफोन में सेंसर की बात की जाए तो इसमें लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर जायरोस्कोप सेंसर आदि मौजूद हैं तथा कनेक्टिविटी के लिए 5G( नेटवर्क नॉट रोल्ड आउट इन इंडिया) 4G,  3G, 2G सभी को यह सपोर्ट करता है। इसमें जीपीएस, ओटीजी और वाईफाई जैसे ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं।