Xiaomi is Going to Launch a Smartphone with a Rotating Camera
टेक ज्ञान - AI

Xiaomi जल्द ही ला रहा है घूमने वाले कैमरे के साथ ये जबरदस्त स्मार्टफोन

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi एंड्रॉयड स्मार्टफोन की दुनिया में अजब नमूना पेश करने जा रहा है। कंपनी इन दिनों अपने आने वाले नए डिजाइन स्मार्टफोन पर वर्क कर रहा है। अनोखे रूप में आने वाले इस स्मार्टफोन में रोटेटिंग सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है जो कि 180 डिग्री पर रोटेट कर सकता है। सबसे पहले 91 मोबाइल्स द्वारा स्पोट करने वाले शाओमी के इस स्मार्टफोन का पेंटेट चाइना नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी में फाइल किया गया था। पिछले वर्ष नवंबर में फाइल किए गए इस स्मार्टफोन के पेंटेट को इस हफ्ते पब्लिश किया गया है। शानदार स्क्रीन टु बॉडी रेशियों के साथ स्मार्टफोन को फ्रंट डिजाइन दिया गया है। फोन के बैक साइड में सर्कुलर कैमरा माड्यूल ऑफर किया गया है जो फोन के जबरदस्त लुक को पेश करता है। इस फोन के लोअर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया गया है।


एक नए फ्लैगशिप पर काम कर रहे शाओमी जल्द इस घूमने वाले कैमरे के साथ स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। रोटेटिंग कैमरे वाले इस फोन का प्रोटोटाइप काफी यूनिक है यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री का ऐसा पहला पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें आपको यूनिक सेल्फी कैमरा फीचर देखने को मिलेगा। हालांकि इससे पहले Samsung और Asus के स्मार्टफोन में भी घूमने वाला फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए डिजाइन किया गया था परंतु शाओमी का यह एक ऐसा यूनिट डिजाइन फोन है जो इन दोनों को काफी पीछे छोड़ देता है।


180 डिग्री तक घूमेगा कैमरा 


स्मार्टफोन के कैमरे में ऐसे रोटेट होने वाला फीचर खुद में काफी यूनिक है जो एंडॉयड यूजर्स की पहली पसंद बन सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब सेल्फी कैमरे को यूज में लाया जाएगा तो फोन का कैमरा बाहर निकल कर 180 डिग्री घूम जाएगा जिसके लिए फोन में semi-circular कैमरा माड्यूल दिया गया है। यानी कि जैसे ही फोन के कैमरे ऐप से सेल्फी बटन पर क्लिक होता है तो कैमरा माड्यूल 180 डिग्री घूमकर सेल्फी कैमरे में बदल जाएगा। यूजर्स को कंपनी एज टू एज डिस्प्ले ऑफर इस तकनीक के इस्तेमाल करने पर देती है।


सबसे स्लिमेस्ट स्माटफोन 


Xiaomi द्वारा लाए जाने वाला यह स्मार्टफोन अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है। इस फोन के बैक पैनल में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल्स देखने को मिली है जिसे यह कंफर्म होता है कि यह सबसे पतला(Slimmest) फोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए कैमरा बाहर की ओर निकलेगा, इसके लिए फोन के ऊपर की ओर कैमरा बाहर निकलने के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म देखा जा सकता है।


फीचर्स व स्पेसिफिकेशन 


डिस्प्ले 


6.6 इंच (16.76 सेमी.)

399 पीआरआई, आईआरएस एलसीडी

120 हर्टज रिफ्रेश रेट 


परफारमेंस 


आठ कोर (2 गीगाहर्टज, क्वॉडकोर + 2.6 गीगाहर्टज, क्वॉड कोर)


स्टोरेज 


6 जीबी रैम + 128 इंटरनल स्टोरेज


कैमरा 


ट्रिपल प्राइमरी कैमरा सेटअप 


बैटरी 


नॉन रिमूवेबल 

5000 एमए

फास्ट चार्जिंग


कीमत और लॉन्चिंग डेट 


Xiaomi के आने वाले इस अपकमिंग रेडमी नोट 10 प्रो 5‌जी स्मार्टफोन की कीमत लगभग 17090 रुपए तक रखी गई है। 

अभी इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। शाओमी का यह स्मार्टफोन फिलहाल अभी सिर्फ पेंटेट स्टेज पर ही है, कंपनी इसे लांच करेगी या नहीं इस बात की भी स्थिति साफ नहीं है। हालांकि; अनौपचारिक रूप से इस स्मार्टफोन की रिलीजिंग डेट 25 अगस्त 2021 को रखी गई है।