7 Health Benefits of Raisin Water in Hindi
हेल्थ

किशमिश का पानी पीने से मिलते हैं स्वास्थ्य को ये 7 फायदे

आज के समय में बदलती हुई लाइफस्टाइल और कोरोनावायरस महामारी के चलते लोगों ने अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। आजकल के बच्चे हों या बूढ़े अपनी सेहत को लेकर सभी अधिक सचेत रहने लगे हैं। इसके लिए वे अनेक प्रकार के योगा, व्यायाम, थेरेपीज और दवाइयों के साथ खानपान में भी सुधार कर रहे हैं। अब लगभग सभी लोग अपने डाइट के प्रति भी सतर्क हो गए हैं और एक ऐसे रूटीन को फॉलो कर रहे हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहे और मन को शांति मिल सके। इसके लिए लोग पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने के साथ-साथ कई तरह के ड्राई फ्रूट्स और फलों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं

इन्हीं सब चीजों में मुख्य रूप से शामिल है किशमिश। किशमिश का प्रयोग कई तरह के पकवानों और ड्राई फ्रूट के रूप में अधिकतम हो रहा है। हालांकि किशमिश का उपयोग काफी पहले से ही सेहत को मजबूत बनाने के लिए किया जाता रहा है। यह इसलिए क्योंकि किशमिश के फायदे और लाभ से सभी बखूबी वाकिफ हैं। सभी जानते हैं कि यह सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। परंतु किशमिश के साथ-साथ इसके पानी के सेवन से सेहत को कई और फायदे भी मिलते हैं। ये बात काफी कम लोग जानते हैं। डॉक्टर्स बताते हैं कि हर दिन 10 से 12 किशमिश को पानी में भिगोकर इसके पानी के सेवन से शरीर में कई चमत्कारी फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं किशमिश के पानी के उपयोग से होने वाले उन सभी लाभों के बारे में जिससे सभी इन फायदों से परिचित हो सकें।


किशमिश के पानी के लाभ


1.आयरन की कमी से बचाए


डॉक्टर के अनुसार किशमिश के पानी के प्रयोग से आयरन की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति हर दिन सुबह उठकर किशमिश के पानी को पीकर दिन की शुरुआत करता है तो इससे शरीर में एनीमिया जैसी बीमारी भी नहीं होती। क्योंकि एनीमिया वह बीमारी है जिसमें शरीर के अंदर लौह तत्व की कमी हो जाती है और किशमिश के पानी से आयरन भरपूर रूप से शरीर को मिलता है। इस वजह से एनीमिया जैसी बीमारी नहीं होती। आयरन  के होने से खून भी सही मात्रा में बनता है। इसलिए खून की कमी वाले लोगों को इसका अधिकतम सेवन करना चाहिए जिससे उनके शरीर में आयरन की कमी ना हो और खून बनता रहे।


2.रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए


यह तो आप सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी के इस दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कितनी आवश्यक है। इसलिए इस समय किशमिश के पानी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। अक्सर कहा जाता है कि इम्यूनिटी के कमजोर होने से कई तरह के नुकसान होते हैं और अब यह प्रत्यक्ष है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बीमारियां जल्दी जकड़ लेती हैं और एक के बाद दूसरी बीमारी होने का खतरा अधिक रहता है। किशमिश में विटामिन-सी और विटामिन-बी जैसे कई गुण पाए जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी मौजूद होते हैं। इस कारण ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूती देने के लिए किशमिश के पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ-साथ कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं।


3.पेट को साफ रखें


किशमिश के पानी से पेट से संबंधित लगभग सभी समस्याओं से निजात मिलता है। क्योंकि इस पानी के सेवन से पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है। अर्थात जिस किसी को भी कब्ज और गैस जैसी समस्याएं होती हैं तो किशमिश का पानी पीने की सलाह दी जाती है। क्योंकि किशमिश के पानी से शरीर में खाने का पाचन भली प्रकार से होता है और यह शरीर में होने वाली मेटाबॉलिज्म क्रियाओं को भी कम करता है। इससे गैस और कब्ज जैसी समस्याएं होना भी कम हो जाता है। इसलिए यदि आप पेट को साफ और शरीर को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो किशमिश का पानी आपके लिए अवश्य ही वरदान साबित हो सकता है।


4.त्वचा के लिए है बेहतर


त्वचा से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए भी किशमिश का पानी लाभदायक माना जाता है। दरअसल किशमिश के पानी का उपयोग करने से शरीर के अंदर उपस्थित सारे हानिकारक पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं। इससे सीधे तौर पर त्वचा प्रभावित होती है और त्वचा पर सकारात्मक असर दिखाई देता है। त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोकने में भी किशमिश का पानी लाभदायक होता है। किशमिश के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में कसाव पैदा कर इसे जवां रखने में मदद करते हैं। इस तरह से त्वचा की सभी परेशानियां निपट जाती हैं तथा शरीर पर भी इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। अतः त्वचा के लिए अवश्य ही किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए।


5.खून को करता है साफ


जिस तरह किशमिश का पानी शरीर में होने वाली आयरन की कमी से बचाता है उसी तरह से यह खून को साफ रखने में भी मददगार है।दरअसल विशेषज्ञों के अनुसार किशमिश के पानी के सेवन से पेट पूरी तरह से साफ होता है और इससे पेट से संबंधित समस्याएं नहीं होती। इसके अलावा लीवर पूरी तरह स्वस्थ रहता है। लीवर के ठीक रहने से शरीर को भी बीमारियां नहीं लगती और खून साफ होता है। इससे ही त्वचा भी दमकने लगती है। इसलिए विशेषज्ञ किशमिश के पानी का रोजाना सेवन करने की सलाह देते हैं।


6.वजन को कम करने में है सहायक


आजकल के बिगड़ते खानपान और डाइट में कई बार पोषक तत्वों की कमी के चलते वजन बढ़ना एक आम बात है। वजन बढ़ने से ज्यादातर लोग परेशान हो जाते हैं क्योंकि वजन बढ़ना बीमारियों को न्योता देना जैसा है। वजन के बढ़ जाने से कई बीमारियां बढ़ने का खतरा हो जाता है। इसके लिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि किशमिश के पानी का सेवन करना वजन बढ़ने की समस्या में राहत दिला सकता है। दरअसल किशमिश के पानी में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। यही कारण है कि वजन नहीं बढ़ता और लोग चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। इसलिए किशमिश का पानी सभी के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।


7.शरीर को दे ठंडक 


किशमिश के पानी के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। इसके लिए कुछ किशमिश को एक रात भिगोकर रख दें। इस पानी को अगली सुबह उठकर खाली पेट पियें। इस पानी के सेवन से शरीर को तरोताजगी मिलने के साथ मजबूती भी मिलती है। अतः नियमित रूप से किशमिश के पानी का सेवन अवश्य करें।


इस तरह की और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट aryavi.com के साथ जुड़ें रहें।

डिस्क्लेमर: यह टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं, इन्हे किसी डॉक्टर या फिर स्वस्थ्य स्पेशलिस्ट की सलाह के तौर पर न लें, बिमारी या किसी संक्रमण की स्थिति में डॉक्टर की सलाह से ही अपना इलाज करवाएं।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)