Benefits of Cashews
हेल्थ

एनर्जी का पावर हाउस काजू | Health Benefits of Cashews

सूखे मेवे प्रोटीन तथा वसा  के उत्तम स्रोत होते है। इसलिए इसमें शरीर निर्माण तथा ऊर्जा उत्त्पन करने की अदभुत तथा विलक्षण क्षमता होती है

वनस्पति शास्त्र की दृष्टि से सूखे मेवे एक प्रकार के फल है जिनका निर्माण एक कोष से होता है। इनका बाह्य आवरण काफी कड़ा होता है,परन्तु आंतरिक भाग अत्यंत कोमल, मुलायम, नरम एवम स्वादिष्ट होता है।

भारत मे 7% लोग ही सूखे मेवों का प्रयोग अपने दैनिक जीवन मे करते है। 

सूखे मेवे सभी लोगों को पसंद होते है, सूखे मेवों में भी अगर काजू की बात करें तो इसका स्वाद जितना अच्छा है उससे कहीं ज्यादा ये सेहत के लिए फायदेमंद है। काजू का इस्तेमाल ना सिर्फ मिठाई बनाने में किया जाता है, बल्कि कई पकवानों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

  

काजू को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता हैं

             

सर्दियों में काजू ना सिर्फ बॉडी को गर्म रखता है बल्कि एनर्जी भी देता है। काजू में प्रोटीन और फैट प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो बॉडी को तुरंत ऊर्जा देता है। बच्चों और खिलाड़ियों के लिए इसके बेहद फायदे हैं। ये ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखता है, दिल की हिफाजत करता है और साथ ही पाचन भी दुरुस्त रखता है। आइए जानते हैं सेहत के लिए काजू के फायदे।


पाचन  तंत्र को दुरुस्त रखता है


काजू में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो पाचन क्रिया को ठीक रखता है साथ ही वजन भी कंट्रोल रखता है। काजू गैस और कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है।


इसे भी पढ़ें : घरेलु नुस्खों से कैसे पाए एसिडिटी से निजात? Home Remedies for Acidity


हड्डियों को मजबूत करता है


काजू में प्रोटीन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। काजू में मैग्नीशियम और कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है।


दिल को मजबूत रखता है काजू


काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। काजू में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है जो दिल के साथ संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है।


डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है


काजू में मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम को डायबिटीक फ्रेंड भी कहा जाता है, जो रक्त में मौजूद ग्लूकोज को स्टैबलाइज करने में मददगार हो सकता हैं। रक्त में मौजूद ग्लूकोज को स्टैबलाइज करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती हैं।


स्किन को नरिश करता है


काजू स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे स्किन की झुर्रियां कम हो जाती है और साथ ही इसमें पाए जाने वाले विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को हर तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

काजू  प्रोटीन व वसा प्राप्ति का उत्तम साधन है।इसमें 20%प्रोटीन तथा 45% वसा होती है। प्रोटीन में सभी आवश्यक अमीनो अम्ल उपस्थित होते है तथा इनका जैविक मूल्य अधिक होता है। काजू में लोहा,फास्फोरस तथा विटामिन बी समूह की प्रचूरता रहती है।

थयमिन भी अधिक मात्रा में रहता है। मस्तिष्क के विकास में तथा स्मृति क्षमता को बढ़ाने में काजू सहायक होता है।